धूमधाम के साथ हुआ होमगार्ड स्वयंसेवक भीकम सिंह का विदाई समारोह
उनके साथी एवं जनता के लोगों ने दी उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं

![]()
Sk Newa Agency –UP
जनपद एटा
न्यूज़ एजेंसी संवाद —–निरंजन सिंह के प्रतिष्ठान पुठिया स्थित हाईवे पर होमगार्ड स्वयंसेवक भीकम सिंह की सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरस कथा वाचक योगेंद्र योगी ने की। समारोह में बड़ी संख्या में होमगार्ड जवानों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर भीकम सिंह के लंबे सेवाकाल की सराहना की।
समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा नेता मुकेश कुमार व भूतपूर्व कंपनी कमांडर गजराज सिंह ने भीकम सिंह को पगड़ी, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भीकम सिंह ने अपने सेवाकाल में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।सम्मान समारोह से अभिभूत भीकम सिंह ने कहा कि विभाग एवं साथियों से मिला स्नेह और सम्मान उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा। उन्होंने कहा कि वर्दी पहनकर समाज और प्रदेश की सेवा करना उनके लिए गर्व का विषय रहा है।
कार्यक्रम में प्लाटून कंपनी कमांडर ओमपाल सिंह , रवीश कुमार , अजीत कुमार सिंह, हरि प्रसाद सिंह, सत्यवीर सिंह एवं राम खिलाड़ी सिंह , अनिल कुमार, राजवीर सिंह, चंद्रवीर सिंह, भूपाल सिंह, सर्वेंद्र सिंह एवं महिपाल सिंह ने सहभागिता की।
इसके अलावा प्रांतीय रक्षक दल के राज बहादुर सिंह, बलवीर सिंह, रतीराम तथा भूतपूर्व स्वयंसेवक रामनिवास सिंह, निरंजन सिंह एवं कृष्ण पाल सिंह, रामदीन सिंह भी समारोह में मौजूद रहे।इनके अलावा सुधीर कुमार, आशीष कुमार, कैलाश यादव, अरविंद कुमार, अरवेश कुमार,मोनू खान, अनमोल कुमार, संतोष कुमार, राजेश कुमार, रामवीर सिंह रितिक यादव , वीरपाल सिंह सहित दर्जनों स्थानीय लोगों ने समारोह में भाग लिया।
अंत में शास्त्री योगेंद्र योगी ने अपने आशीर्वचन में भीकम सिंह के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम का समापन सह मिष्ठान के साथ हुआ।




