चंदौली पुलिस अधीक्षक की कार्यशैली ने बनाई अलग जगह। वो कर दिखाया जो कोई सोच भी नहीं सकता।

ब्रेकिंग न्यूज़

Loading

जनपद चंदौली

जनपद के तेजतर्रार युवा पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्रों में पशु तस्करी की बढ़ती घटनाओं की शिकायतों पर जनपद के सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश दिए थे। के सभी थानाध्यक्ष आधी रात्रि  तक स्वयं रहेंगे और उसके बाद सेकंड अफसर रात्रि गश्त करेंगे।मगर इस युवा पुलिस अधीक्षक के स्वयं रात्रि में गश्त चेकिंग करने पर सारी कलई खुल गई।शनिवार की रात पुलिस अधीक्षक अमित कुमार स्वयं जनपद की पुलिस की रात्रि गश्त चेकिंग करने निकले तो पुलिस अधीक्षक रात्रि चेकिंग का जायजा लेते हुए। जब शहाबगंज थाने पर पहुंचे तो मालूम हुआ कि थाने की प्रभारी निरीक्षक

IMG_20240815_220449
प्रभारी निरीक्षक वंदना सिंह

वंदना सिंह थाने में सो रही हैं। और थाने के दोनों मोबाइल वाहन भी  थाने पर खड़े मिले।इस लापरवाही से पुलिस अधीक्षक अमित कुमार का पारा चढ़ गया। थानेदार को फटकार लगाते हुए तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।जबकि यह जानते हुए भी कि प्रभारी निरीक्षक बंदना सिंह की पति बगल के जिले बाराणसी  की सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र से अपना दल के विधायक हैं। मालूम हो कि अपना दल एनडीए का हिस्सा है। और  उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को समर्थन दे रहा है। एसपी अमित कुमार की इस कार्यवाही से जनता जनार्दन में काफी अच्छी छवि  चुकी है ।और वाहवाही हो रही है। जबकि प्रदेश में अधिकतर पुलिस अधीक्षक विधायकों के दबाव में काम करते मिल जाएंगे। मगर एसपी अमित कुमार ने ऐसा नहीं किया। ऐसे पुलिस अधीक्षक का हमारी समाज कल्याण सेवा समिति तहे दिल से अभिनंदन एवं स्वागत करती है।

Sk News Agency