एक दिन की सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा)बनी इंटरमीडिएट की छात्रा चांदनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की अनूठी पहल, छात्रा द्वारा विभाग की कार्य प्रणाली को नजदीक से जाना

![]()
Sk News Agency –UP
जनपद-एटा
न्यूज़ एजेंसी संवाद ——मिशन शक्ति अभियान के तहत आज राजकीय बालिका इंटर कालेज की कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी चांदनी को एक दिन की सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा बनाया गया।
कुमारी चांदनी असरौली निवासी शेर सिंह की वेटी है।और पढ़ाई में काफी होशियार है ,और मेधावी छात्र है।सहायक खाद्य सुरक्षा आयुक्त विजय कुमार वर्मा ने बताया कि इस समय शारदीय नवरात्रि का समय चल रहा है। और यह समय नारी को सम्मान और शक्ति देने का समय है। इसी क्रम में हमने इस मेधावी छात्र को अपने पद पर बैठाकर उसका उत्साह वर्धन किया है ।
खाद्य सुरक्षा आयुक्त विजय कुमार वर्मा के द्वारा चांदनी को विभाग की कार्यप्रणाली के बारे में बारीकी से समझाया गया।और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

सहायक खाद्य सुरक्षा अधिकारी विमल कुमार ने नमूना संग्रहित करने की प्रक्रिया को समझाया और बाजार में बिकने वाली सामान्य चीजों के मिलावट की पहचान के बारे में भी जानकारी दी।
कुमारी चांदनी द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थो के विक्रेताओं के बारे में भी जानकारी दी । जिसे विभाग द्वारा संज्ञान में लेकर कार्यवाही करने का भी आश्वासन दिया गया है। आपको बताते चलें कि सहायक खाद्य आयुक्त विजय कुमार वर्मा एक अच्छे और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी हैं। मिलावट खोरी के खिलाफ उन्होंने बताया कि हमारा अभियान चलता रहेगा।
और जहां से सूचना मिलती है हम वहां जाकर कार्रवाई करते हैं। कुछ महीनो पूर्व ही एटा में स्थानांतरण होकर आए हैं। इन्होंने अपने व्यवहार से अपनी अलग ही पहचान बना रखी है। इस अवसर पर औषधि निरीक्षक राज किशोर सिंह ,राहुल कुमार और स्टाफ मौजूद रहा।




