छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति होना होगा जागरूक: अर्जुन ठाकुर
एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत विद्यालय में हुआ वृक्षारोपण

![]()
जनपद अलीगढ़
(इगलास)न्यूज़ एजेंसी संवाद–आज घंटर बाग इगलास स्थित अरविंद विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक अर्जुन ठाकुर के नेतृत्व एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण किया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अर्जुन ठाकुर ने कहा कि वृक्ष हमारी धरोहर है वृक्षारोपण से पर्यावरण शुद्ध होता है ,वृक्ष वर्षा कराने में सहायक होते हैं हमें पर्यावरण के प्रति और संवेदनशील और जागरूक होना होगा।

तभी हम अपने समाज को एक अच्छा वातावरण दे पाएंगे।विद्यालय के प्रबंधक रामकिशन तोमर ने इस मौके पर विद्यार्थियों को वृक्षारोपण के फायदे बताते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों को हर वर्ष अपनी मां के नाम का एक पेड़ लगाना चाहिए।
और हमें उसे पेड़ की देखभाल भी करनी चाहिए।इस मौके पर अर्जुन ठाकुर (प्रधानाध्यापक )राम किशन तोमर( प्रबंधक), ब्रजकिशोर अनुशासन अधिकारी, योगेश कुमार, बबलू खान, नैना जादौन, राखी तोमर, चंचल गौड़ ,अनिल वार्ष्णेय,, वंदना सक्सेना, प्रिया चौधरी, हिना जादोन, अभय कुमार, अतुल कुमार ,काजल ,आशिकी, सनम खान प्रमुख रूप से मौजूद रहे।




