पुठिया-कपरैटा मार्ग की हालत हुई जर्जर, लोगों का निकलना हुआ दूभर
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में अपर उप जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

![]()
Sk News Agency –UP
जनपद-एटा
(निधौली कलां) विकासखंड निधौली कलां क्षेत्र के अंतर्गत पुठिया-कपरैटा मार्ग जो कि प्रांतीय लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आता है। वैसे तो यह मार्ग कपरैटा तक खराब पड़ा हुआ है। मगर गांव गदुआ में हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। सड़क पर एक से डेढ़ फीट तक कीचड़ भरा हुआ है।हालत यह है कि पता ही नहीं चलता कि गड्ढों में सड़क है या सड़क में गड्ढे हैं। वाहनों से निकलना तो दूर, पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
इस समस्या को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने बताया कि *आदेश कुमार द्वारा पहले भी मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है। लेकिन आज तक समस्या का निराकरण नहीं हुआ। अंत में थक-हार कर ग्रामीणों ने अपर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है।ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से 
आदेश कुमार के नेतृत्व में सौरव यादव, कौशल यादव, अनुराग कुमार, पवन कुमार, रमन कुमार, पप्पू सिंह, सतेंद्र सिंह, रूपेंद्र कुमार, सुशील कुमार, बृजेश कुमार, रवि यादव, एडवोकेट आनंदपाल सिंह, गणेश कुमार, नीरज कुमार, शिवम यादव, दिशांत यादव, राकेश कुमार, अभिलेश कुमार, अभजीत कुमार, डॉ. सुरेंद्र सिंह, रामवीर सिंह, धीरज कुमार, श्याम पाल सिंह, नितिन कुमार, मुन्नालाल सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द मार्ग की मरम्मत कराई जाए, नहीं तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे।




