Sk News Agency-UPउत्तरप्रदेशएटाब्रेकिंग न्यूज़

पिलुआ में जैन मंदिर के जीर्णोद्धार एवं भव्य बेदी प्रतिष्ठा मैं गूंजे जयकारे

3 दिनों से चल रहा भव्य कार्यक्रम का हुआ समापन

Loading

 

 

*॥ एसके न्यूज़ एजेंसी–उत्तर प्रदेश ॥

| सोमवार, 15 नवम्बर 2026

*पिलुआ *(एटा)

IMG_20240815_220449

न्यूज़ एजेंसी संवाद———-सैकडों  वर्ष पुराने श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, धर्म नगरी पिलुआ में तीन दिवसीय भव्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम  रविवार को विधि-विधान के साथ भव्य समापन हो गया। 13 नवम्बर से शुरू हुआ यह महोत्सव 15 नवम्बर को विश्वशांति महायज्ञ, रथयात्रा एवं वेदी विराजमान के साथ संपन्न हुआ। समापन के दिन पूरा पिलुआ नगर धर्ममय हो गया।तीसरे दिन प्रातः 7 बजे अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रातः 8 बजे भगवान नेमिनाथ मोक्षकल्याण पूजन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रातः 9 बजे आचार्य श्री का मंगल प्रवचन हुआ। आचार्य श्री ने कहा कि धर्म ही जीवन का सच्चा मार्ग है, अहिंसा और मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। प्रवचन सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।प्रातः 10 बजे आहारचर्या के बाद दोपहर 1 बजे विश्वशांति महायज्ञ, रथयात्रा एवं वेदीका वेदी विराजमान का मुख्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। रथयात्रा के दौरान भक्तों ने पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया। पूरा पिलुआ नगर “श्री आदिनाथ भगवान की जय” के जयकारों से गूंज उठा। सायं 6 बजे प्रथम आरती एवं गुरु भक्ति के साथ तीन दिवसीय महोत्सव का समापन हुआ।यह महोत्सव गिरनार गौरव आचार्य श्री 108 निर्मल सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं परम पूज्य जागृतकारी संत आचार्य श्री 108 नयन सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। प्रतिष्ठाचार्य श्री अशोक कुमार जैन (धीरज) दिल्ली एवं श्री विपिन कुमार जैन (स्वामी) एटा ने विधि-विधान से प्रतिष्ठा संपन्न कराई।संगीतकार – सुशील कुमार एण्ड पार्टी भोपाल तथा मंगलाचरण-कु. आरू जैन ,कुमारी सिद्धवी जैन  ने भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।वेदी सौन्दय्रीकरण -तपन जैन  द्वारा जैन परिवार (हैदराबाद) के सहयोग से किया गया। सामिग्री प्रदाता- श्री प्रदीप कुमार जैन, नितिन जैन, मोनिका जैन, अंकित जैन पुत्र डा. सुभाषचन्द जैन, शालीमार गार्डन (साहिबाबाद) रहे। भोजन प्रदाता –श्री डा. शैलेन्द्र जैन (एटा), श्रीमती सुनीता जैन पत्नी स्व. अनिल जैन (पिलुआ) रहे।समापन समारोह में पिलुआ समाज सहित बाहर से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

बाहर से आए सभी व्यक्तियों के भोजन एवं आवास की समुचित व्यवस्था की गई। सुरक्षा व्यवस्था  की कमान पिलुआ पुलिस द्वारा की गई । आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था श्री दिगम्बर जैन वीरमण्डल-एटा द्वारा संभाली गई। प्रवंधक प्रदीप कुमार  जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।* सहयोग  व समर्थन श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन समिति, पिलुआ एवं श्री दिगम्बर जैन पद्मावती पुरवाल पंचायत रजि. एटा एवं सभी धार्मिक संस्थाएं-एटा द्वारा किया गया।

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button