Sk News Agency-UPअलीगढ़ग्रामीण समस्याजनसमस्याब्रेकिंग न्यूज़

इगलास में पुतला दहन के समय सपा कार्यकर्ता और पुलिस में धक्का मुक्की

सपा कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार को सौंपा पांच सूत्री ज्ञापन

Loading

Sk News Agency –UP

जनपद-अलीगढ*(इगलास)

न्यूज़ एजेंसी संवाद सूत्र —NEET परीक्षा में धांधली, जंतर मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज, महिलाओं से अभद्रता और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में आज इगलासके  घंटरबाग,  स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार  प्रदर्शन किया गया।

पुतला छीने जाने पर सड़क पर बैठे सपा कार्यकर्ता—Sk News Agency

 

अर्जुन ठाकुरों के नेतृत्व में पुतला बहन का किया गया प्रयास 

कार्यक्रम का नेतृत्व *अर्जुन ठाकुर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष – मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड* ने किया। कार्यकर्ताओं ने देश के शिक्षा मंत्री *धर्मेंद्र प्रधान* का पुतला दहन करने का प्रयास किया और महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम *5 सूत्रीय ज्ञापन* नायब तहसीलदार *तान्या शर्मा* को सौंपा।

नायब तहसीलदार तान्या शर्मा को पांच सूत्री ज्ञापन देते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता-Sk News Agency

पुतला छिनते ही कार्यकर्ता बैठे सड़क पर

अर्जुन ठाकुर ने आरोप लगाया कि सुबह से ही पार्टी कार्यालय को चौकी प्रभारी हस्तपुर *विकास कुमार* और इंस्पेक्टर इगलास *राजीत कुमार* ने छावनी बना रखा था। जैसे ही कार्यकर्ता पुतला जलाने के लिए आगे बढ़े, पुलिस से धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

IMG_20240815_220449
पुतला दहन का प्रयास करते सपा कार्यकर्ता–Sk News Agency

काफी देर तक “मोदी सरकार मुर्दाबाद”, “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो”, “मोदी नहीं है कायर है, दूसरा जनरल डायर है” के नारे गूंजते रहे।पुलिस ने पुतला छीन लिया। इसके विरोध में सभी नेता सड़क पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। बाद में इंस्पेक्टर के समझाने पर कार्यकर्ता वहां से हटे और नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। समाजवादी कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर सरकार का पिट्ठू  बनकर कार्य करने का आरोप लगाया है।

*अर्जुन ठाकुर* – “यह सरकार छात्रों और नौजवानों की आवाज को कुचलना चाहती है। इस सरकार ने जनरल डायर की याद दिला दी है।”*उपेंद्र यादव, प्रदेश सचिव युवजन सभा* – “सरकार महिला विरोधी है।”  *सलीम खान मेवाती, पूर्व प्रदेश सचिव सपा छात्र सभा* – “सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।”  *देश दीपक, छात्र नेता* – “सरकार संविधान को खत्म करना चाहती है।”  *डॉ. सत्य प्रकाश, प्रदेश सचिव बाबासाहेब वाहिनी* – “सरकार विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।”  *इंजी. अरविंद यादव, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग* – “सरकार दोहरी मानसिकता के साथ कार्य कर रही है।”  *शमशेर खान सैफी, प्रदेश सचिव सपा अल्पसंख्यक सभा* – “सरकार हर वर्ग की आवाज को कुचलने का कार्य कर रही है।”  *सचिन ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी* – “सरकार में थोड़ी बहुत नैतिकता बची है तो प्रधानमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।”

यह नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस मौके पर अर्जुन ठाकुर, डॉ. सत्य प्रकाश, देश दीपक, उपेंद्र यादव, सलीम खान, अरविंद यादव, शमशेर खान, मनोज पंडित, कालू पंडित, बॉबी कुमार, रणवीर सिंह, डॉ. कृपाल करण, अंकित, अंकुश, गोपाल, प्रवीण, दिनेश, आदर्श, अविनेश, सोनू, संजय, सचिन चौधरी, अनिकेत, धनराज, बृजराज, अभिषेक, शिवम, मनोज, अजय, कौशल, गोलू, रेहान, रॉबी, अरविंद, अजीत, शिवम, लोकेश, रामबाबू, राहुल, वेद प्रकाश शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button