मारहरा कोतवाली में थाना प्रभारी नीतू वर्मा की गरिमामई उपस्थिति में हुआ होमगार्ड स्वयंसेवक रमेश चंद्र का विदाई समारोह
विभाग के प्लाटून कमांडर शिव सिंह की ओर से आयोजित किया गया था विदाई समारोह

![]()
Sk Newa Agency –UP
जनपद-एटा
न्यूज़ एजेंसी संवाद—-
होमगार्ड कंपनी मारहरा के होमगार्ड स्वयंसेवक रमेश चंद्र की सेवानिवृत्ति पर आज थाना कोतवाली मारहरा परिसर में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता थानाध्यक्ष नीतू वर्मा ने की।समारोह में थानाध्यक्ष नीतू वर्मा ने रमेश चंद्र को शॉल ओढ़ाकर, माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा, “रमेश चंद्र ने अपने कार्यकाल में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से ड्यूटी निभाई। कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनका योगदान सराहनीय रहा। हम उनके स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करते हैं।
विदाई के दौरान रमेश चंद्र भावुक हो गए। उन्होंने कहा, *”वर्दी का सम्मान सबसे बड़ा है। साथी जवानों से मिला प्यार कभी नहीं भूलूंगा। इस विदाई समारोह मे उपनिरीक्षक सचिन कुमार, विकास कुमार, अतेंद्र यादव, सुमित कुमार, रवि शंकर* एवं *हेड कांस्टेबल पवन कुमार, चौधरी साबिर खान, अमित कुमार, प्रदीप कुमार* उपस्थित रहे।मुंशी सोनवीर सिंह, सुभाष चंद्र व सहायक उप निरीक्षक सचिन भटनागर एवं *कांस्टेबल दीपांशु शर्मा, करमान सैफी, ओमवीर सिंह, राजेश कुमार, मोहित भाटी, चरण सिंह तथा होमगार्ड विभाग की ओर से *प्लाटून कमांडर शिव सिंह के नेतृत्व में यह विदाई समारोह आयोजित किया गया था। इस दौरान होमगार्ड किशनवीर सिंह, वीरपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, राजपाल सिंह* सहित दर्जनों होमगार्ड जवान मौजूद रहे। सभी ने रमेश चंद्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।कार्यक्रम का संचालन होमगार्ड विभाग द्वारा किया गया। अंत में सभी ने नाश्ते का आनंद लिया।*रिपोर्ट: अजीत कुमार सिंह*
*प्रधान संपादक, SK न्यूज़ एजेंसी*
*WWW.SKNEWSAGENCY.COM*
*#HomeGuard #Marhara #EtahPolice #विदाई_समारोह




