शाहरुख उर्फ बबलू पठान बने सपा अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष
शुभचिंतकों में दौड़ी खुशी की लहर, लोग दे रहे बधाई

![]()
जनपद-एटा
न्यूज एजेंसी संवाद—–। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश तथा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी की संस्तुति पर सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री शकील नदवी ने मरथरा निवासी शाहरुख उर्फ बबलू पठान को समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा, एटा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
इनकी नियुक्त की सूचना मिलने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने वाला निर्णय बताते हुए बबलू पठान को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बधाई देने वालों में जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, अशरफ हुसैन जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति, रंजीत सिंह यादव, जसवीर सिंह यादव, जमशेद आलम
अवधेश यादव (रूद्रपुर), प्रेमचंद पहलवान, जहीर अहमद शराफत हुसैन उर्फ काले सत्यवीर सिंह दिवाकर डाॅ इब्राहीम अली मौ रिजवान इकरार बेग सैय्यद फरहान
अवधेश यादव (धुआई), महेंद्र प्रजापति, मनोज भारद्वाज, भूपेंद्र सिंह नेताजी, बबलू यादव, जिला पंचायत सदस्य अनिल कुमार सागर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शाहरुख उर्फ बबलू पठान ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।



