उत्तरप्रदेशगोरखपुरब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

गोरखपुर में दहाड़े छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, भाजपा पर जमकर साधा निशाना।।

योगी के मठ में जाकर की पूजा अर्चना। और मंदिर के किए दर्शन।।

Loading

गोरखपुर

IMG_20240815_220449

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर में  कांग्रेस  के गोरखपुर ग्रामीण के प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित करने आए थे। दोनों ने समय निकालकर गोरखपुर मंदिर में जाकर गुरु गोरखनाथ के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय  सचिव राजेश तिवारी ,गोरखपुर के महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता कुंवर सिंह निषाद,अनवर हुसैन सहित दर्जनों पार्टी नेता मौजूद थे।सेंदुली-बैंदुली क्षेत्र में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने सभा को  संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में छुट्टा जानवर सबसे बड़ी किसान समस्या बन गए हैं।उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए छुट्टा जानवरों को मुख्यमंत्री के निवास पर बांधने की  अपील भी कर दी। उन्होंने कहा कि छुट्टा जानवरों के मुख्यमंत्री आवास स्थल में छोड़ने से उनको भी किसानों की समस्या का पता चल जाएगा कि उन्होंने 5  साल कैसे गुजारे हैं।वह यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि 5 साल तक मौन रहने वाले प्रधानमंत्री भी अब 10 मार्च के बाद नीति बनाने की बात कह रहे हैं। जो एक जुमला है।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ में पहले ही पशुधन को लेकर योजना बना दी है। और वहां के नागरिकों को पशुधन समस्या नहीं ,बल्कि कमाई का जरिया बन गया है।

 

 

 

 

 

 

 

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button