Sk News Agency-UP

सबसे उम्रदराज विधायक आलमवदी का 90 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

आजमगढ़ की निजामाबाद विधानसभा से लगातार पांच बार विधायक रहे आलमवदी

Loading

Sk News Agency –UP

जनपद -आजमगढ़
न्यूज़ एजेंसी संवाद सूत्र –  समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और आजमगढ़ की निजामाबाद विधानसभा से 5 बार के विधायक *आलमबदी आजम* का आज 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

IMG_20240815_220449

*लंबे समय से चल रहा था इलाज*
परिवार के अनुसार आलमबदी आजम कई महीनों से बीमार चल रहे थे। अप्रैल माह में उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जून-जुलाई में भी उनका लगातार इलाज चल रहा था। उन्होंने 90 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।

*जन्म और राजनीतिक सफर*
आलमबदी आजम का जन्म *16 मार्च 1936* को हुआ था। वह 1996 से लगातार निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने जाते रहे। कुल *5 बार* जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि चुना। सादगी और ईमानदारी उनकी पहचान थी।

*”कीपैड बाले विधायक के  नाम से थे  महसूर*

दौर में भी उनके पास कीपैड वाला मोबाइल रहता था। न कोई बंगला, न कोई ठाठ-बाठ। उनका कहना था “जनता के लिए दरवाजे 24 घंटे खुले हैं”। कभी काम के नाम पर उन्होंने किसी से पैसा नहीं लिया। सीधे जनता से मिलते थे और उसी समय समस्या का समाधान कराते थे।

समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें सबसे ईमानदार विधायकों में गिना है।

*शोक की लहर*
निधन की सूचना मिलते ही सपा कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग उनके आवास पर पहुंचने लगे। पार्टी नेताओं ने कहा कि आलमबदी आजम के जाने से राजनीति में एक युग का अंत  हो गया।
ईमानदारी और सादगी की मिसाल थे।

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button