Sk News Agency-Haryanaग्रामीण समस्याब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
Trending

हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी।

मुख्यमंत्री के साथ पांच मंत्रियों ने भी ली शपथ

Loading

Sk News Agency-haryana

चंडीगढ  12/मार्च/2024

राज्य ब्यूरो ———————-हरियाणा के नए मुख्यमंत्री नायाबसिंह सैनी ने आज शाम मुख्यमंत्री के पद की  शपथ ली।नायब सिंह सैनी को प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।आपको बताते चलें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज सुबह ही अचानक से अपने  पद से इस्तीफा दे दिया था।इसके बाद भारतीय जनता पार्टी की राज्य कई के अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र से लोकसभा सांसद  नायब सिंह सैनी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेते नायब सिंह सैनी

 बताते चलें कि मुख्यमंत्री के अलावा पांच मंत्रियों ने भी शपथ ली है।शपथ लेने वाले मंत्रियों में छछरौली के विधायक कुंवर पाल गुर्जर,बल्लभगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा,रनिया से निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला,लोहारू के विधायक जेपी दलाल,बावल से विधायक डॉक्टर बनवारी लाल शामिल हैं।आपको बताते चलें कि सैनी के मंत्रिमंडल में हरियाणा के कद्दावर मंत्री प्रदेश के गृहमंत्री अनिल बिज को जगह नहीं मिली है।

IMG_20240815_220449

कौन हैं नायब सिंह सैनी 

आपको बताते चलें कि नये मुख्यमंत्री सैनी हरियाणा के कुरुक्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से सांसद है ,और हरियाणा प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी हैं।ओ अन्य पिछड़ा वर्ग से आते हैं। अन्यपिछड़ा वर्ग समुदाय पर उनकी पकड़ काफी मजबूत बताई जाती है।मजबूत पकड़ का इस्तेमाल करने के लिए भाजपा द्वारा इनको मुख्यमत्री बनाकर ओबीसी  के मजबूत नेता के तौर पर पेश किया गया है।ज्ञात रही कि राज्यमें सबसे ज्यादा आबादी जाट समुदाय की है।आपको बता दें कि यह जाट समुदाय कांग्रेस ,जननायक जनता पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल के बीच बंटता रहा है।सैनी भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवामोर्चा में भी कई दायित्वों का निर्वाह कर चुके हैं।आपको बताते चलें कि सैनी को 2012में उनके कार्य कुशलता को देखते हुए अंबाला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।और 2014 में हुए नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से जीतकर पहली बार विधायक चुने गए थे। और इनको हरियाणा सरकार में मंत्री भी बनाया गया था।वर्ष 2019 में उन्होंने कुरुक्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लडा और जीतकरसंसद पहुंचे।आपको बताने की सैनीको मनोहर लाल खट्टर का करीबी माना जाता है।

खबर— हरियाणा से शहंशाह खान की विशेष रिपोर्ट

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button