Sk News Agency-UPजनसमस्याब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिलखनऊविशेष

शासन ने देर रात 6 जनपदों के जिलाधिकारी हटाए, नए जिलाधिकारी किए तैनात।

दो आईएएस अधिकारियों को हटाकर दूसरे जिलों में बनाया गया है।

Sk News Agency-UP

राजधानी-लखनऊ

IMG_20240815_220449

उत्तर प्रदेश में आईएएस अधिकारियों का लगातार तबादला किया जा रहा है। शासन ने शुक्रवार को  नौ जिलों के जिला अधिकारियों को भी बदल दिया था।शनिवार दिन रात को उत्तर प्रदेश शासन ने 6 जनपदों के जिलाधिकारी को फिर बदल दिया है।शनिवार देर रात हुए जिलाधिकारियों स्थानांतरण में आगरा मथुरा मुरादाबाद हमीरपुर और प्रयागराज महोबा जिलाधिकारी की तैनाती की गई है।जिनका स्थानांतरण हुआ है उनमें इस नवनीत सिंह चहल को आगरा से हटकर प्रयागराज का जिलाधिकारी बनाया गया है।उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का पदभार संभाल रहे भानु चंद्र गोस्वामी को आगरा का  जिला अधिकारी बनाया गया है।वहीं जनपद मुरादाबाद में जिलाधिकारी के पद के दायित्व का निर्वाह कर रहे शैलेंद्र कुमार सिंह को मथुरा का  जिलाधिकारी बनाया गया है।अपर आयुक्त गन्ना के पद पर तैनात राहुल पांडे को हमीरपुर का  जिला अधिकारी बनाया गया है।नोएडा में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर आसीन मानवेंद्र सिंह को मुरादाबाद का  जिलाधिकारी बनाया गया है।ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास अधिकारी के  पद पर तैनात मृदुल चौधरी को महोबा का जिलाधिकारी बनाया गया है।आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को भी शासन ने 9 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया था।जिसमें बिजनौर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को हटाकर कुशीनगर का जिलाधिकारी बनाया गया था।मिर्जापुर की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को हटाकर बस्ती की जिलाधिकारी बनाया गया था।बस्ती की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन को मिर्जापुर का जिलाधिकारी बनाया गया था।एटा के जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल को हटाकर रामपुर का जिलाधिकारी बनाया गया था।ललितपुर के जिलाधिकारी आलोक सिंह को हटाकर कानपुर देहात का जिलाधिकारी बनाया गया था।रामपुर के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंदर को बिजनौर का जिलाधिकारी बनाया गया था।भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ प्रेम रंजन सिंह को जनपद एटा का जिलाधिकारी बनाया गया था।गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह सितंबर को हटाकर संत कबीर नगर का जिला अधिकारी बनाया गया था।विशेष सचिव आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स अक्षय त्रिपाठी को ललितपुर का जिलाधिकारी बनाया गया था।उत्तर प्रदेश सरकार की स्थानांतरण एक्सप्रेस लगातार चालू है।

Sk News Agency

आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?

आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?

Related Articles

Back to top button