Sk News Agency-UPब्रेकिंग न्यूज़सराहनीय कार्य

शुरू हो रहे नवरात्रि एवं ईद उल फितर और महावीर जयंती, रामनवमी के त्यौहार के संबंध में जिलाधिकारी ने की मीटिंग

कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के सभी अधिकारी रहे मौजूद

Loading

Sk News Agency —UP

जनपद-एटा

IMG_20240815_220449

न्यूज़ एजेंसी संवाद ——–आज से प्रारंभ हो रहे शारदीय नवरात्रि, ईद-उल-फितर, रामनवमी एवं महावीर जयंती पर्वों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जनपद का प्रशासन पूर्ण रूप से सतर्क एवं सक्रिय है।इसी क्रम में आज कलेक्ट्रेट में  स्थित सभागार कक्ष में जिलाधिकारी  प्रेम रंजन सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह की संयुक्त अध्यक्षता  में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने अधीनस्थों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी पर्व पारंपरिक ढंग से ही मनाए जाए।किसी भी नई अथवा गैर-परंपरागत गतिविधि को अनुमति  किसी कीमत पर नहीं दी जाएगी  दी जाएगी। उन्होंने नगर निकायों को निर्देशित किया कि सभी धार्मिक स्थलों एवं उनके आसपास विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जाए।कूड़ा-करकट का तत्काल निस्तारण हो तथा नियमित रूप से चूना छिड़काव सुनिश्चित किया जाए ।ईद की नमाज के दौरान पशुपालक अपने पशुओं को बाडे में ही रखें।
उन्होंने जलकल विभाग को पर्व अवधि में निर्बाध पेयजल आपूर्ति बनाए रखने तथा विद्युत विभाग को 24 घंटे सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विशेष रूप से प्रमुख देवी मंदिरों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थलों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के निर्देश भी दिए  हैं।
कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहने तथा तहसील एवं थाना स्तर पर पीस कमेटी की बैठकें आयोजित कर स्थानीय स्तर पर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनपद में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु पर्याप्त महिला पुलिस बल भी लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
प्रशासन द्वारा त्योहारों के दौरान प्रभावी मॉनिटरिंग हेतु कंट्रोल रूम सक्रिय किया जा रहा है तथा सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग को आपात सेवाएं सुदृढ़ रखने तथा एंबुलेंस सेवाएं सतत उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में उपस्थित विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि सभी पर्व आपसी भाईचारे, समन्वय एवं शांति के साथ मनाए जाएंगे तथा प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सत्य प्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, उप जिलाधिकारी भावना विमल, पीयूष रावत, स्वेता सिंह, क्षेत्राधिकारी कृतिका सिंह, संजय सिंह, नितेश गर्ग, संकल्पदीप कुशवाह, तहसीलदार सदर नीरज वार्ष्णेय, तहसीलदार अलीगंज संजय सिंह, समस्त खंड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगरीय निकाय, संबंधित विभागीय अधिकारी एवं विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button