पूर्व मुख्यमंत्री को शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव।

अलीगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़

Loading

अलीगढ़़

IMG_20240815_220449

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह को शोक संवेदना व्यक्त करने उनके  आवास पर आज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव अलीगढ़ पहुंचे ।पूर्व मुख्यमंत्री के आवास अलीगढ़ स्थित राज पैलेस पर परिजनों से मिलकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनको नमन किया। और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।शोक संवेदना व्यक्त करने के समय कल्याण सिंह के पुत्र एवं एटा के सांसद राजवीर सिंह राजू भैया एवं उनके पौत्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री संदीप सिंह से मिलकर दुख प्रकट किया। और अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।इस अवसर पर अलीगढ़ के प्रसपा नेता एवं कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे।

 

Sk News Agency