होमगार्ड मंत्री ने मंडलायुक्त सभागार में सुनी होमगार्ड स्वयं सेवकों की समस्याएं।
उन्होंने विभाग में हुए बदलाव की दी जानकारी और लिया फीडबैक।
जनपद अलीगढ़
होमगार्ड एवं कारागार कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति अलीगढ़ में मंडलायुक्त सभागार में होमगार्ड स्वयंसेवकों की समस्याएं सुनीं। और विभाग में चल रही नई योजनाओं की जानकारी दी।जनपद के मंडलायुक्त सभागार में आगमन पर सबसे पहले अलीगढ़ मंडल के डिविजनल कमांडेंट संदीप कुमार सिंह ने उनका बुके देकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।इस अवसर पर होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि यदि किसी जवान या अवैतनिक अधिकारी को किसी भी प्रकार की समस्या है, तो जरूर मुझे वह अवगत करा सकता है। और उसकी समस्या का निराकरण कराया जाएगा।उन्होंने अमृत महोत्सव में होमगार्ड स्वयं सेवकों द्वारा किए गए सहयोग की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि आपकी अतुलनीय सहयोग की हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने भी भूरि भूरि- प्रशंसा की है। होमगार्ड स्वयंसेवक एवं संपूर्ण विभाग बधाई का पात्र है।मीटिंग करने के बाद डिविजनल कमांडेंट संदीप कुमार सिंह की कार्यशैली से मंत्री धर्मवीर प्रजापति गदगद दिखाई दिए।आपको बताते चलें कि जब से अलीगढ़ मंडल का डिविजनल कमांडेंट का चार्ज संदीप कुमार सिंह को मिला है तब से ही संदीप कुमार सिंह विभाग को बेहतर बनाने के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। और किसी भी समय कोई भी जवान उन्हें समस्या से अवगत करा सकता है, और उनके कार्यालय से यथायोग्य निराकरण भी कराया जाता है।
होमगार्ड स्वयंसेवक चर्चा करते हुए दिखाई दिए कि प्रदेश का पहला ऐसा हमारे विभाग को मंत्री मिला है जो जनपदों में जाकर होमगार्ड स्वयंसेवकों से सीधा संवाद कर रहा है।और इस विभाग को कैसे और बेहतर किया जाए इस संबंध में हम से सुझाव भी मांग रहा है। अवसर पर डिविजनल कमांडेंट संदीप कुमार सिंह के साथ-साथ अजय कुमार सिंह जिला कमांडेंट कासगंज, श्याम जीत सिंह जिला कमांडेंट अलीगढ़/हाथरस,विनोद कुमार शाक्य जिला कमांडेंट एटा सहित विभाग के अवैतनिक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?