रिजर्व पुलिस लाइन एटा के परेड ग्राउंड में धूमधाम के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस।
जनपद के प्रभारी मंत्री एवं राज्य सरकार में वन, पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केपी सिंह रहे मुख्य अतिथि।
Sk News Agency-UP
जनपद-एटा 26/जनवरी/2024
न्यूज़ एजेंसी संवाद ———————-गणतंत्र दिवस के मौके पर जनपद की रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे जनपद के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री वन ,पर्यावरण जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन केपी मालिक।जनपद की पुलिस लाइन में केपी मलिक द्वारा ध्वजारोड किया गया और उसके उपरांत राष्ट्रीय गान की धुन पर सामूहिक राष्ट्रगान गया गया।मुख्य अतिथि केपी मलिक द्वारा परेड की टोलियां के निरीक्षण के उपरांत समस्त टोलियों द्वारा मार्च पास्ट कर प्रभारी मंत्री को सलामी दी गई।सभी टोलियों का नेतृत्व परेड कमांडर एवं क्षेत्र अधिकारी नगर विक्रांत द्विवेदी द्वारा किया गया।जनपद की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा परेड को संविधान उल्लिखित संकल्प पढ़कर शपथ ग्रहण कराई गई एवं उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई।
इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने समस्त पुलिसकर्मियों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों का भलीभांति निर्वाण करने हेतु कहा गया।मुख्य अतिथि मंत्री केपी सिंह ने कहा कि लंबी संघर्ष एवं अनेकों वीरों की कुर्बानियों के बाद हमारे देश को 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिली। और 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ।उन्होंने आगे संबोधित करते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए हमें आपसी द्वेष,जाति ,वर्ग ,भाषा, क्षेत्र की भावना को त्याग कर राष्ट्रीय एकता अखंडता धर्मनिरपेक्षता एवं सांप्रदायिक सौहार्कोद मजबूत करते हुए मिलजुलकर शांति और प्रेम ,अमन, चैन, भाईचारे के साथ रहना चाहिए।उन्होंने मंच से कहा कि जनपद में होने वाले आगामी चुनाव से पूर्व प्रत्येक व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग करें ,इसके लिए जनपद स्तर पर राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
इस अवसर पर जनपद के जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा वर्ष 2023 में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारी ,पेंशनर्स ,समाजसेवी तथा पुलिस मित्रों को भी सम्मानित किया गया।
अति उत्कृष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा को दृष्टिगत रखते हुए गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पदक से सम्मानित अधिकारी एवं कर्मचारियों का विवरण,
1. रेडियो निरीक्षक शाहनवाज हुसैन- अति उत्कृष्ट सेवा पदक
2. उप निरीक्षक हरपाल सिंह- अति उत्कृष्ट सेवा पदक
3. उपनिषद परिवहन अशोक कुमार शर्मा- अति उत्कृष्ट सेवा पदक
4. मुख्य आरक्षित चालक कल्याण सिंह- अति उत्कृष्ट सेवा पदक
पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदान सारणी सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित अधिकारी /कर्मचारियों का विवरण
1. निरीक्षक नागरिक पुलिस फूलचंद- सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह
2. मुख्य आरक्षी शास्त्र पुलिस अशोक कुमार- सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र
3. मुख्य आरक्षित सशस्त्र पुलिस नरेश चांद संत सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र
भारत सरकार द्वारा सारणी सेवाओं के लिए प्रधान पुलिस पदक की गणतंत्र दिवस के अवसर पर उद्घोषणा हेतु नामित अधिकारी /कर्मचारियों का विवरण
1. ओपन निरीक्षक सशस्त्र पुलिस हरि गोविंद सिंह- सराहनीय सेवा पुलिस पदक
वर्ष 2023 के दौरान सराहनीय /उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी /कर्मचारियों का विवरण
1. अपर पुलिस अधीक्षक -धनंजय सिंह कुशवाहा
2. वाचन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक- निरीक्षक अनिल कुमार सिंह
3. प्रभारी निरीक्षक अभिसूचना इकाई -अजय त्रिपाठी
4. पीआरओ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक- निरीक्षक राकेश सरोज
5. प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज- अरुण पवार
6. प्रभारी डीसीआरवी- निरीक्षक विनोद कुमार
7. प्रभारी निरीक्षक रेडियो शाखा- शाहनवाज हुसैन
8. थानाध्यक्ष पिलुआ -उप निरीक्षक दिनेश कुमार
9. थाना अध्यक्ष रिजोर- महिला उपनिरीक्षक सुश्री अलका तोमर
10. उपनिरीक्षक श्रवण कुमार निगम- स्वाट टीम
11. मुख्य आरक्षित सगीर खान- स्वाट टीम
12. मुख्य आरक्षी रियाज खान -स्वाट टीम
13. मुख्य आरक्षी विष्णु गोस्वामी- स्वाट टीम
14. आरक्षित शीशपाल सिंह -स्वाट टीम
15. आरक्षी उमंग सिंह -स्वाट टीम
16. उपनिषद अंकुश राघव -इंटेलिजेंस बिंग
17. मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार -इंटेलिजेंस बिंग
18. आरक्षित दीपक त्रिवेदी- इंटेलिजेंस बिंग
19. आरक्षी विनय कुमार- इंटेलिजेंस बिंग
20. आरची मनी कुमार -इंटेलिजेंस विंग
21. उप निरीक्षक नितिन कुमार- सर्विलांस सेल
22. मुख्य आरक्षी अमित तोमर -सर्विलांस सेल
23-मुख्य आरची भूपेंद्र सिंह- सर्विलांस सेल
24. कंप्यूटर ऑपरेटर अमित शर्मा- सर्विलांस सेल
25. आरक्षित जितेन सिंह -सर्विलांस सेल
26. उपनिरीक्षक नितिन कुमार- सर्विलांस सेल
27. मुख्य आरक्षी सुरेंद्र जादौन -गोपनीय कार्यालय
28. मुख्य आरक्षी लखन कुमार -हैड पेशी वाचक कार्यालय
29. मुख्य आरक्षी संजीव दुबे- एचसीएमटी
30. महिला आरक्षी श्रीमती पल्लवी -आइजीआरएस
31. मुख्य आरक्षित संजय गौतम- शिकायत प्रकोष्ठ
32. आरक्षी सुनील कुमार- पेशी क्षेत्राधिकारी सकीट
33. आरक्षी विकास कुमार पीसी क्षेत्र अधिकारी नगर
34 आरक्षी अरुण कुमार पीसी क्षेत्र अधिकारी जलेसर
35. उप निरीक्षक राम अवतार सिंह पेशी क्षेत्राधिकार सदर
36. मुख्य आरक्षी राकेश कुमार पेशी क्षेत्र अधिकारी अलीगंज
37.आरक्षी पवन फौजदार- वीआईपी सेल
38. मुख्य आरक्षी अतुल कुमार- मीडिया सेल
39. आरक्षी टीटू कुमार- मीडिया सेल
40. आरक्षी विशाल कुमार- मीडिया सेल
41. मुख्य आरक्षी रामकिशन -एसएसपी एस्कॉर्ट
42. मुख्य आरक्षी राजपाल सिंह- एसएसपी एस्कॉर्ट 43.मोहम्मद हारुन -पेशी अपर पुलिस अधीक्षक को सराहनीय उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।साथी जनपद के एम0डी0एस पब्लिक स्कूल, अगापी पब्लिक स्कूल, सरस्वती कन्या जूनियर हाई स्कूल, जन कल्याण पब्लिक स्कूल, एसबीआई पब्लिक स्कूल ,फेमस डांस क्रू जय हो डांस एकेडमी के बच्चों द्वारा देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।कार्यक्रम में सभी प्रोग्राम करने वाले डांस एकेडमी व स्कूल के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के उपरांत जनपद के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री केपी सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी गढ़ एवं अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा , अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेंद्र सिंह समस्त क्षेत्राधिकारी एवं पुलिसकर्मी एवं पुलिसकर्मियों के परिजन और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?