बीओ मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में किया गया वृक्षारोपण।
नरहोली के अमृत सरोवर पर किया गया वृक्षारोपण ,जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित। रोपे गए 30 पौधे।
जनपद-एटा (निधौली कलां)
—संवाद सूत्र
होमगार्ड विभाग द्वारा चलाए जा रहे (17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक) पर्यावरण एवं जल संरक्षण अभियान। जिसके तहत उत्तर प्रदेश के सभी विकास खंडों के एक-एक अमृत सरोवर पर वृक्षारोपण किया जाना है।इसी क्रम में जनपद के तेजतर्रार जिला कमांडेंट विनोद कुमार शाक्य के कुशल निर्देशन में यह अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज होमगार्ड्स कंपनी निधौली कलां के बीओ मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में ग्राम पंचायत पिलुआ के गांव नरहोली के अमृत सरोवर पर वृक्षारोपण किया गया।इस अमृत सरोवर पर होमगार्ड विभाग द्वारा 30 पौधे रोपे गए जिसमें आम शीशम पीपल सहित कई किस्मों के पौधे शामिल हैं।
इस अवसर पर प्रधान नेत्रपाल सिंह लोधी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य कोमल सिंह कश्यप भी उपस्थित रहे। और होमगार्ड्स कंपनी निधौली कला के प्लाटून कमांडर ओमपाल सिंह रवीश कुमार अजीत कुमार सिंह सहित
होमगार्ड स्वयं सेवक बृजेश कुमार, हरिप्रसाद सिंह, प्रवेंद्र कुमार,पुष्पेंद्र कुमार, बिशांत यादव ,अरुण कुमार ,कमल सिंह ,निरंजन सिंह, महिपाल सिंह ,सुरेश चंद्र, सत्य प्रकाश सिंह, रविंद्र कुमार, सुभाष चंद्र, राजवीर सिंह ,राम कृपाल सिंह रामदास सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण जन उपस्थित थे।
आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?