उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यलखनऊ

बहू के बाद मुलायम सिंह के साड़ू भी हुए भगवाधारी।

प्रमोद गुप्ता के साथ साथ कांग्रेस की पोस्टर गर्ल डॉ प्रियंका मौर्य भी हुईं भाजपा में शामिल।

लखनऊ

images

कल सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव भाजपा में शामिल हुईं। तो आज मुलायम सिंह यादव के साडू एवं औरैया जिले की बिधूना विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता भी भाजपा में शामिल हो गए।प्रमोद गुप्ता को  भाजपा ज्वानिंग  कमेटी के प्रमुख एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेई ने प्रदेश भाजपा कार्यालय लखनऊ में सदस्यता ग्रहण कराई।बताते चलें कि प्रमोद गुप्ता(मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बहनोई हैं) के कई दिनों से कयास लगाए जा रहे थे। कि  भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले हैं। क्योंकि उनके प्रतिद्वंदी एवं बिधूना विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक विनय शाक्य समाजवादी पार्टी में  शामिल हो चुके थे। और उनको सपा से टिकट मिलना नामुमकिन था।प्रमोद गुप्ता की साथ-साथ कांग्रेस  पार्टी की “लड़की हूं लड़ सकती हूं” की पोस्टर गर्ल डॉक्टर प्रियंका मौर्य व कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा  सीट से बसपा के प्रत्याशी राहे सुनील शुक्ला व  अयोध्या की लोक गायिका  वंदना मिश्रा भी भाजपा में शामिल हुई।प्रमोद गुप्ता ने भाजपा में शामिल होते हुए समाज  पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने नेताजी को तो बंधक बना कर रखा है। सपा में तो गुंडों और चाटुकारों  का ही तब-दबा है। नेताजी के बुजुर्ग होने की वजह से न अखिलेश यादव बात मानते हैं, और नहीं पार्टी के उच्च नेतागण,अखिलेश ने नेताजी को बहुत बार रुलाया है। आज उनकी ये  हालत अखिलेश की वजह से ही है। उन्होंने दावा किया कि सपा के 20 विधायक भाजपा में आने को तैयार हैं। यदि भाजपा कहे तो अखिलेश के खास कहे जाने वाले रघुराज सिंह शाक्य व  शिवकुमार बेरिया के नाम शामिल हैं।डॉ प्रियंका मौर्य ने कांग्रेस पार्टी पर टिकिट बेचने का आरोप लगाते हुए  उन्होंने  कहा कि सरोजिनी नगर विधानसभा में मैंने मेहनत की, और पता चला कि टिकिट किसी और को भेज दिया गया है,  कांग्रेस पार्टी ने नारा दिया है कि “लड़की हूं लड़ सकती हूं “मगर मैं लड़ती रही और टिकिट  किसी और को बेच दिया गया। मैं कांग्रेस में नहीं रह सकती इसलिए भाजपा में शामिल हो रही हूं ।भाजपा में मेंने टिकट का कोई कोई मांग नहीं रखी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को  मेरा पोस्टर हटाना होगा। मैंने मेहनत की मगर परिणाम भी अच्छी आए, मगर मुझको लड़ने का मौका नहीं दिया गया।

Sk News Agency

आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?

आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?

Related Articles

Back to top button