Sk News Agency-UPएटाजनसमस्याब्रेकिंग न्यूज़सराहनीय कार्य

पिलुआ में निकाली गई संचारी रोग एवं आपदा प्रबंधन जागरूकता रैली।

कस्बे मैं लोगों को किया गया संचारी रोग एवं आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक।

Sk News Agency-UP

जनपद-एटा 26अक्टूबर 2023

न्यूज एजेंसी संवाद———-जनपद में संचारी रोग एवं आपदा प्रबंधन अभियान चलाया जा रहा है।जिसमें लोगों को रोगों एवं आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक किया जा रहा है।विशेष संचारी रोग एवं आपदा प्रबंधन जागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद में स्कूलों के बच्चों द्वारा यह अभियान लगातार चलाए जा रहा है।इसी क्रम में पिलुआ कस्बे के उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट पिलुआ (1-8) द्वारा इस रैली का आयोजन किया गया।स्कूल के प्रधानाध्यापक महेश बाबू ने बताया कि यह अभियान पूरे जनपद में तीन अक्टूबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है।इसी क्रम में हमारे स्कूल के बच्चों द्वारा इस अभियान को कस्बे में चलाया  जा रहा है ।और लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली जा रही है।हर घर दस्तक अभियान के तहत क्रम लगातार जारी रहेगा।डेंगू ,मलेरिया ,फाइलेरिया, कालाजार, चिकनगुनिया, क्षय और कुष्ठ रोग इस अभियान के मुख्य रोग हैं।इन्हीं बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए विशेष संचारी रोग अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान अभियान में स्वास्थ्य विभाग एक नोडल के रूप में कार्य कर रहा है।और अन्य विभागों को सहयोग करने की जिम्मेदारी सौंप गई है। इस अभियान के तहत घर-घर सर्वेक्षण कर फ्लू, खांसी, बुखार के रोगियों व कुपोषित बच्चों की जांच की जाएगी।

images
संचारी रोग एवं आपदा प्रबंधन जागरूकता रैली निकालते स्कूली बच्चे और विद्यालय का स्टाफ—Sk News Agency

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक महेश बाबू के अलावा अध्यापिका मालती सिंह, बरखा सिंह ,यतेन्द्र यादव ,शिवांगी महेश्वरी सहित सभी स्टाफ एवं बच्चे मौजूद रहे।

Sk News Agency

आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?

आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?

Related Articles

Back to top button