झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बीजेपी का दामन थामा।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और हेमंत बिस्वा सरमा रहे मौजूद
Sk News Agency
ब्यूरो डेस्क———————–झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन अपने बेटे के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।उनको रांची के धुर्वागोल चक्कर मैदान में एक भारी भरकम समझ में केद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने भाजपा की सदस्यता दिलाई ।और पार्टी का पटका पहनकर उनका स्वागत किया।चंपई सोरेन के अलावा उनके पुत्र बाबूलाल सोरेन ने भी पिता के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।कई दिनों से कयाश लगाई जा रहे थे कि चंपई सोरेन अपनी नई पार्टी बनाएंगे या किसी दूसरे दल में शामिल होंगे।आपको बताते चलें कि चंपई सोरेन को कोल्हान टाइगर कहा जाता है।ज्ञात रहे कि दो दिन पहले ही उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा और सरकार के सभी पदों से उन्होंने इस्तीफादे दिया था।उन्होंने अपने विधायक पद दे दिया था।मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद से वह झारखंड मुक्ति मोर्चा से नाराज चल रही थे।इसी कारण उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। और भारतीय जनता पार्टी को आदिवासियों का सच्चा हितेषी बताया।
आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?