देशनई दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भाजपा के 15 साल का मिथक तोड़ा। आप ने जीतीं 134 सीटें।

15 साल से एमसीडी में काबिज भाजपा को चटाई धूल।

नई दिल्ली

IMG_20240815_220449

दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों की मतगणना पूरी हो चुकी है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली नगर निगम में 134 सीटें जीतने के बाद स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है।वही 15 वर्ष से दिल्ली नगर निगम में कब्जा जमाए बैठी भारतीय जनता पार्टी को कुल 104 सीटें मिली हैं।वहीं देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को सिर्फ 9 सीटों पर संतोष करना पड़ा है।और इस चुनाव में तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की है।आपको बताते चलें कि यह हालत भारतीय जनता पार्टी की तब है जब उसने दिल्ली नगर निगम के चुनाव में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा केंद्र सरकार के मंत्रियों और पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं की फौज को उतार दिया था। इस चुनाव से यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि भारतीय जनता पार्टी का ग्राफ गिरना शुरू हो गया है।और पूरे देश में चर्चा है कि जब कई सप्ताह पहले हिमाचल प्रदेश के चुनाव हो चुके हैं तो नतीजे अब तक क्यों रोके गए हैं।इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पिछले चुनाव के मुकाबले 59 सीटों का नुकसान हुआ है।आम आदमी पार्टी की देश में धमक बढ़ने लगी है।और वह दिन दूर नहीं होगा जब आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी की कतार में खड़ी होगी।आपको बताते चलें कि दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी को बहुमत हासिल हुआ है। मगर भारतीय जनता पार्टी के कुछ बड़बोले नेता आज भी आपा खो रहे हैं, और अपनी पार्टी का मेयर चुने जाने की बात कह रहे हैं।दिल्ली नगर निगम में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता जनार्दन को बधाई और शुभकामनाएं दी।

Sk News Agency

आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?

आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?

Related Articles

Back to top button