Sk News Agency-UPएटाब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

एटा के 112 वें जिलाधिकारी होंगे अरविंद सिंह

आज सोमवार को शासन ने 10 जिलों के जिलाधिकारी सहित 24 आईएएस अधिकारियों का किया स्थानांतरण

Loading

Sk News Agency –Up

लखनऊ—–शासन ने  कल रविवार को 15 जिलों के जिला अधिकारियों सहित 40 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण किए थे। मगर शासन की आज भी तबादला एक्सप्रेस जारी है।शासन ने आज सोमवार को शाम 10 जिलों के जिलाधिकारी  सहित  24 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण किया है।इसी क्रम में शासन ने 2015 बैच की इस अरविंद सिंह को जनपद एटा की कमान सौंपी है।और वर्तमान जिलाधिकारी प्रेम रंजनसिंह को सर्व शिक्षा अभियान  तथा मध्यान्ह भोजन अभिकरण का परियोजना निदेशक बनाकर लखनऊ भेजा गया ह।आपको बताते चलें कि अरविंद सिंह 2015 बैच के एक तेजतर्रार आईएएस अधिकारी हैं।और वर्तमान में अपर भूमि व्यवस्था  आयुक्त के पद पर लखनऊ में तैनात हैं।

IMG_20240815_220449
खबर ईपेपर

इससे पूर्व अरविंद सिंह लखीमपुर खीरी में मुख्य विकास अधिकारी एवं जनपद कानपुर में कानपुर विकास प्राधिकरण  के उपाध्यक्ष और बलरामपुर जिले में जिलाधिकारी रह चुके हैं। आपको बताते चलें कि शासन ने कुछ दिनों पूर्व ही एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह को हटाकर राज आपका मोचन बल में तैनात कर मऊ जिले के पुलिस अधीक्षक इला मारन जी. को एटा का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया है।शासन की मंशा है कि जो अधिकारी जनता की आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतरेंगे, ऐसे अधिकारियों की जनपद में कोई जगह नहीं है।भ्रष्टाचार के मामले में सरकार जीरो टॉलरेंस पर कार्य कर रही है। तो अधिकारियों को भी भ्रष्टाचार से दूर रहना होगा। 

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button