आदित्य यादव बने सहायक अनुभाग अधिकारी
बधाई देने वालों का सिलसिला है जारी

Sk News Agency-UP
जनपद–एटा
न्यूज एजेंसी संवाद——-वैसे तो जनपद की सैकड़ो युवा राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में चयनित होकर देश की सेवा कर रहे हैं। मगर छोटे से गांव से निकल कर नाम रोशन करना बहुत बड़ी बात है।आज हम बात कर रहे हैं जनपद के विकासखंड निधौली कलां की ग्राम पंचायत बरई के गांव नगला इमलिया के आदित्य यादव की। आदित्य यादव का कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) के माध्यम से केन्द्रीय सचिवालय में सहायक अनुभाग अधिकारी (A.S.O) के पद पर चयन हुआ है।उनके सफल होने पर गांव और परिवार में खुशी का माहौल है।आदित्य यादव को बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है।उनके इष्टमित्रों द्वारा अपने अपने हिसाब से इस खुशी को व्यक्त किया जा रहा है।आदित्य यादव शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं।आदित्य यादव के पिता ग्रीश चंद्र यादव ग्राम पंचायत बरई के एक बार प्रधान भी रह चुके हैं।उन्होंने बताया कि आदित्य यादव की यूकेजी से लेकर दसवीं तक की शिक्षा शहर के वी.पी.एस स्कूल से आईसीएसई बोर्ड के माध्यम से हुई है।11वीं से लेकर 12 वीं तक की शिक्षा शहर के सेंट पाल्स स्कूल से सीवीएससी बोर्ड के माध्यम से हुई है।
स्नातक में बीए दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज से की है।और स्नाकोत्तर में एमए दिल्ली विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट नॉर्थ केंपस से चतुर्थ सेमेस्टर चल रही है।आपको बताते चलें कि आदित्य यादव ने दसवीं कक्षा में 91% अंक प्राप्त किए ।और 12वीं कक्षा में इन्होंने 96% अंक प्राप्त किए हैं। गिरीश यादव की तीन संतानों में (जिसमें दो बेटे एक बेटी है) जिसमें दूसरे नंबर के छोटे बेटे हैं।
उनके दोनों भाई बहन भी मेधावी हैं।आदित्य यादव की सफलता पर समाज कल्याण सेवा समिति रजि० की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता यादव ने खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दी हैं । और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?