अब उत्तर प्रदेश में 75 नहीं इस अस्थाई जिले को मिलाकर कुल 76 जनपद हो गए हैं
विजय किरन आनंद को जिलाधिकारी और राजेश कुमार द्विवेदी को बनाया गया एसएससी
Sk News Agency- UP
जनपद-प्रयागराज
व्यूरो डेस्क ———————प्रदेश की योगी सरकार ने कुंभ मेला को दिव्य व भव्य बनाने के लिए एक जिले अलग से निर्माण कर दियाहै।और सरकार ने इसका विधिवत अध्यादेश भी जारी किया है। और इस जिले का अस्तित्व केवल 4 महीने तक रहेगा।और यह 76 वां नया जनपद होगा कुंभ मेला।इस कुंभ मेला जनपद के जिलाधिकारी होंगे विजय किरन आनंद और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होंगे राजेश कुमार द्विवेदी। यह जनपद अस्थाई ही सही लेकिन सभी पद सृजित किए गए है,जो एक स्थाई जनपद में होते हैं ।आपको बताते चलें कि अस्थाई जनपद की भीम मुख्यसचिव मनोज कुमार के निर्देश पर हुई थी।और एक कमेटी गठित की गई थी और उस कमेटी की रिपोर्ट पर ही प्रयागराज की चार तहसीलों ( सदर,करछना, सोरांव , फूलपुर)के 67गांव का अधिग्रहण किया गया है।
यह अधिकारी निभाएंगे जिम्मेदारी
इस अस्थाई जनपद में जिलाधिकारी और व पुलिस अधीक्षक के अलावा इतने अधिकारी करेंगे काम
अपर जिलाधिकारी —–05
उप जिलाधिकारी ———10
तहसीलदार————–10
पुलिस अधीक्षक————15
क्षेत्राधिकारी —————-20
निरीक्षक——————-100
इन अधिकारियों के अलावा 40 हजार फोर्स के जवान तैनातकए जा रहे हैं।
जिसमें केंद्रीय बल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा मचन बल, पीएसी, पुलिस ,होमगार्ड सहित कई पुलिस शाखाओं के कर्मचारी शामिल रहेंगे।
मेला में परिंदा पर न मार पाये, और श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत ना होने पाये इसलिए 2-2 पुलिस लाइन और 1.होमगार्ड लाइन के अलावा 56 थानों और 155 चौकिया और25 सेक्टरों का निर्माण किया गया है।यहां सर्किट हाउस भी बनाया गया है।कुंभ मेला के जिलाधिकारी को वह अधिकार प्राप्त होंगे, जो किसी स्थाई जिले के जिलाधिकारी को प्राप्त होते हैं इस महाकुंभ को यादगार बनाने क लिए प्रयागराज के तिराह और चौराहों डेकोरेट किया जा रहा है।सड़कक दोनों फुटपाथ पर पौधे लगाए जाने का कार्य युद्धस्तर पर किया गया है।
सात स्तरीय सुरक्षा से लैस किया गया है मेला क्षेत्र
1. सुरक्षा चक्र—–मूल स्थल पॉइंट ऑफ़ ओरिजन पर चेकिंग की जाएगी ।
2. सुरक्षा चक्र ———ट्रेन ,बस और निजी वाहनों की चेकिंग की जाएगी।
3. सुरक्षा चक्र —–राज्य की सीमा पर सघन चेकिंग की जाएगी।
4. सुरक्षा चक्र——-जोन की सीमाओं पर तथा टोल प्लाजाओं पर चेकिंग की जाएगी।
5. सुरक्षा चक्र—-प्रयागराज कमिश्नरेट की सीमाओं पर चैकिंग होगी।
6. सुरक्षा चक्र ——-मेला क्षेत्र आउटर में भी चैकिंग अभियान चलाया जाएगा।
7.सुरक्षा चक्र ——-इनर व आइसोलेशन कार्डन पर भी चैकिंग होगी।
इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम हर वक्त मौजूद रहेंगी।
आपको बताते चलें कि इस कुंभ मेला को दिव्य व भव्य बनाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?