Sk News Agency-UPकन्नौजब्रेकिंग न्यूज़राज्यविशेषसराहनीय कार्य

अखिल भारतीय किसान यूनियन में कैप्टन जोगराज सिंह बने कानपुर मंडल के प्रभारी।

बृज मोहन सिंह को बनाया गया कन्नौज का जिला अध्यक्ष।

Sk News Agency-UP

जनपद –कन्नै

न्यूज एजेंसी संवाद सूत्र ——जनपद कन्नौज निवासी एवं अखिल भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष जोगराज सिंह की कर्तव्य निष्ठा एव संगठन के प्रति लगाव को देखते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने जनपद के छिबरामऊ स्थित राधा रानी गेस्ट हाउस में संगठन की मीटिंग में जोगराज सिंह को कानपुर मंडल का मंडल प्रभारी नियुक्त किया।और संगठन के प्रति लगाव एवं आस्था को देखते हुए ब्रजमोहन सिंह को जनपद कन्नौज का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।नियुक्त किए गए पदाधिकारी को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा नियुक्त पत्र सौंप गए।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्ष ने बताया कि हमारा संगठन लगातार किसानों की समस्याओं को शासन और प्रशासन के सामने रखकर उनका समाधान करने के लिए संघर्ष कर रहा है।उन्होंने नियुक्त किए गए पदाधिकारी से जनपद एटा में 11 दिसंबर को प्रस्तावित किसान महा पंचायत में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आवाहन किया है।जनपद कन्नौज के पदाधिकारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को आस्वस्त किया कि जनपद से सैकड़ो साथी एटा पहुंचेंगे और संगठन को मजबूत बनाएंगे।

images
मनोनीत पदाधिकारी को नियुक्त पत्र सौंपते राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी -sk News Agency

इस अवसर पर प्रदेश प्रमुख महासचिव विशेष यादव, मंडल उपाध्यक्ष  जदुवीर सिंह नेताजी, जिला उपाध्यक्ष आदित्य प्रकाश, युवा जिला अध्यक्ष रोहित कुमार, अनुराग सिंह, सूबेदार महेंद्र सिंह, कैप्टन अरविंद सिंह, आलोक कुमार सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Sk News Agency

आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?

आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?

Related Articles

Back to top button