Sk News Agency- Delhiब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

अखिलेश यादव ने इन सांसदों को दी नई जिम्मेदारी

अवधेश प्रसाद को अधिष्ठाता मंडल का सदस्य, बाबू सिंह कुशवाहा को लोकसभा में उप नेता एवं धर्मेंद्र यादव को बनाया गया मुख्य सचेतक

Sk News Agency-UP

नयी दिल्ली  

IMG_20240815_220449

व्यूरो डेस्क————————समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं  लोकसभा में संसदीय दल के नेता अखिलेश यादव ने अपने तीन नए नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।इनमें अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसादको लोकसभा में अधिष्ठाता मंडल का सदस्य बनाया गया है। तो बाबू सिंह कुशवाहा को समाजवादी संसदीय दल के उपनेता की जिम्मेदारी दी गई है।वही अपने चचेरे भाई एवं आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मेंद्र यादव को लोकसभा में मुख्य  सचेतक  बनाया गया है।आपको बताते चलें कि अवधेश प्रसाद कई मर्तबा विधायक एवं वर्तमान में अयोध्या सीट से सांसद चुने गए हैं और अखिलेश यादव के खासमखास  माने जाते हैं।और आपको बताते चलें कि धर्मेंद्र यादव  जब लोकसभा में जनता के मुद्दों को लेकर बोलते हैं । तो उनकी बात को लोकसभा में तल्लीनता से सुना जाता है।ज्ञात रहे कि अखिलेश यादव की सोशल इंजीनियरिंग (पीडीए) के हिसाब से ही राजनीति कर रहे हैं।और उसी के हिसाब से सभी नियुक्तियां को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। दो दिन पूर्व ही अखिलेश यादव ने ब्राह्मण नेता माता प्रसाद पांडे को  विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया है।अब अखिलेश यादव एक मजे हुए नेता के तौर पर दिखाई दे रहे हैं।और आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में  समाजवादी पार्टी की सरकार स्पष्ट रूप से बनती दिखाई दे रही है।और यदि उत्तर प्रदेश के अंदर भारतीय जनता पार्टी का यदि कोई दल सामना कर रहा है तो वह सिर्फ समाजवादी पार्टी ही है।और वह हर वर्ग समुदाय के मुद्दों को उत्तर प्रदेश के विधान मंडल से लेकर संसद तक पुरजोर तरीके से उठा रही है।

Sk News Agency

आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?

आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?

Related Articles

Back to top button