Sk News Agency-UPउत्तरप्रदेशग्रामीण समस्याजनसमस्याब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ

विपक्ष और जनता के विरोध के चलते प्रदेश में स्मार्ट योजना को किया गया खत्म

स्मार्ट मीटर के बिल ने आम आदमी की तोड़ के रख दी है कमर

Loading

Sk News Agency –UP

लखनऊ

IMG_20240815_220449

न्यूज एजेंसी संवाद सूत्र——–सरकार के लिए सर दर्द बनी स्मार्ट मीटर योजना को विरोध के चलते आखिरकार सरकार को अपना निर्णय वापस लेना पड़ा है।सरकार ने इस व्यवस्था को खत्म करने का निर्णय लिया है।आपको बताते चलें की स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिलों में काफी बढ़ोतरी हो गई थी।जिसके चलते सरकार की किरकिरी हो रही थी।जगह-जगह विरोध प्रदर्शन के चलते प्रशासन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घरों की महिलाओं ने स्मार्ट मीटर को उखाड़ कर बिजली घरों में फेंकना शुरू कर दिया था।आपको बताते चलें कि बिजली विभाग कितनी लापरवाही बरत  रहा है।यह किसी से छुपा नहीं है।आपको बताते चलें कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय  सिंह पैदल यात्रा करके अपना विरोध प्रदर्शन कर विरोध जता रहे हैं।इस योजना को लागू करके अधिकारियों ने सरकार की काफी किरकिरी करा दी है।लोगों के घरों में फर्जी बिल भेजे जा रहे हैं जबकि तारों में बिजली नहीं आ रही है। फुंके पड़े ट्रांसफार्मरों को बगैर रिश्वत के बदला नहीं जा रहा है।विद्युत मंत्री का अधिकारियों में कोई खौफ नहीं है।लाइनमैन बगैर रिश्वत लिए तार नहीं जोड़ रहे हैं।बगैर रिश्वत के के एस्टीमेट नहीं बना रहे हैं।पूरे प्रदेश का आम जन मानस इनसे आजिज आ चुका है।जनता जनार्दन में छबि बन गई है कि विद्युत विभाग में बगैर घूस दिए कोई काम नहीं हो सकता।जबकि विद्युत मंत्री अपने बहुत बड़ा ईमानदार  मानते हैं।जबकि उनके विभाग के अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारी मलाई काट रहे हैं।

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button