नगला इमलिया की मैन गली में कीचड़ का साम्राज्य, लोगों का निकलना हुआ दूभर
नारकीय जीवन जीने को मजबूर नगला इमलिया के ग्रामवासी

![]()
*🔴 SK NEWS AGENCY EXCLUSIVE
जनपद-एटा
(निधौली कला)
न्यूज़ एजेंसी संवाद—–विकास खंड निधौली कलां की ग्राम पंचायत बरई के गांव *नगला इमलिया* में विकास की पोल खुल गई है। गांव की गलियां कीचड़ और गंदगी के दलदल में तब्दील हो चुकी हैं। हालात इतने बदतर हैं कि ग्रामीणों का घर से निकलना दूभर हो गया है। ग्रामवासी नारकीय जिंदगी जीने को मजबूर हैं। साइकिल /मोटरसाइकिल से निकलना तो अलग पैदल निकलना भी दुश्वार हो गया है।

विधवा रामबेटी का छिलका दर्द
न्यूज़ एजेंसी के जनसंवाद कार्यक्रम में रामवेटी ने कहा कि चुनाव के टाइम सब वोट मांगने आ जाते हैं। हाथ जोड़ते हैं, पैर पड़ते हैं। जीतने के बाद कोई झांकने नहीं आता। *हम नरक की जिंदगी जी रहे हैं*। प्रधान, सचिव, सफाई कर्मी – किसी के दर्शन नहीं होते। हमारी उम्र 82 बर्ष है कोई हमारी सुध नहीं ले रहा
ग्राम वासियों ने बच्चों को स्कूल भेजना कर दिया बंद
ग्रामीणों ने बताया कि *1 जुलाई से स्कूल खुल गए हैं* लेकिन कीचड़ की वजह से छोटे-छोटे बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे। एक फीट गहरे कीचड़ में बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। यूनिफॉर्म खराब हो जाती है। कई अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजना ही बंद कर दिया।
मच्छर जनित रोगों का अड्डा बन गया है- नगला इमलिया
गंदगी और भरे पानी की वजह से *मच्छर जनित रोग* फैल रहे हैं। डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड से *घर-घर में लोग बीमार हैं*। न दवा, न डॉक्टर। स्वास्थ्य विभाग भी सोया हुआ है। ग्राम वासियों ने जन संवाद कार्यक्रम में बताया कि कई दशकों से डीडीटी मच्छररोधी दवा का छिड़काव नहीं हुआ है।
जिम्मेदार नहीं कर रहे अपने दायित्व का निर्इवाह ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ
1. *सफाई कर्मी* की तनख्वाह तो हर महीने जा रही है, वो गांव में आता क्यों नहीं?
2. *ग्राम प्रधान* का बजट कहां जा रहा? नाली-खड़ंजा का पैसा किसने खाया?
3.मच्छरोधी दवाओं का छिड़काव आखिर हुआ क्यों नहीं?
4.जबकि गांव में 92 बीघा का तालाब बना है जिसका समरी घर पर लाखों रुपए खर्च किया जा चुका है।
5. *ADO पंचायत, BDO* क्या सिर्फ AC में बैठकर कागज भर रहे हैं?
*📢 ग्रामीणों की चेतावनी*
“अगर 7 दिन में सफाई नहीं हुई और खड़ंजा नहीं पड़ा तो हम *ब्लॉक का घेराव करेंगे*। DM ऑफिस पर धरना देंगे। अब बर्दाश्त नहीं होगा।
#EtahNews #NarakKiZindagi #SKNewsAgency
–`@DMEtah` `@CDOEtah` `@CMOfficeUP` `@UPPanchayat




