Sk News Agency-UPअलीगढ़उत्तरप्रदेशग्रामीण समस्याजनसमस्याब्रेकिंग न्यूज़

दोहरी मार से किसान हुआ बर्बाद, पहले सूखे ने सुखाई फसल, फिर बारिश ने कर दी जलमग्न

लगातार हो रही आंधी और बारिश ने बाजार और धान की फसल को कर दिया जलमग्न

Loading

Sk News Agency –UP

जनपद-एटा

📍 SK जन संवाद | ग्राउंड जीरो रिपोर्ट—- पहले बारिश न होने की वजह से धान और बाजरा की फसल खराब हुई, जैसे-तैसे किसान ने फसल को संभाला, तो अब तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने रही-सही कसर भी पूरी कर दी है।तस्वीरें साफ गवाही दे रही हैं – खेतों में खड़ी धान और बाजरा की फसल जमीन पर बिछ गई है, खेत तालाब बन गए हैं। चारों तरफ पानी ही पानी, और बीच में गिरी हुई फसल सड़ने की कगार पर है।

*पहले सूखा, अब जलभराव – किसान जाए तो कहां जाए?*

IMG_20240815_220449

स्थानीय किसानों ने बताया – “शुरू में बारिश नहीं हुई तो फसल सूखने लगी, बमुश्किल पंप चलाकर फसल बचाई। अब जब फसल पकने वाली थी, तो तेज आंधी-पानी ने पूरी फसल को जमीन पर गिरा कर जलमग्न कर दिया। अब न फसल बची, न उम्मीद।”

फोटो— जलमग्न हुई धान की फसल-Sk News Agency

धान और बाजरा दोनों ही फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। खेतों में 2-3 फीट तक पानी भरा है, फसल सड़ रही है। किसानों का लाखों का नुकसान।

Sk News Agency की  प्रशासन से  मांग – तुरंत हो सर्वे और किसानों को मिले मुआवजा

——————————————————————

किसानों की महीनों की मेहनत बर्बाद हो गई है। Sk News Agency प्रशासन से मांग करती है कि तत्काल राजस्व टीम भेजकर फसल नुकसान का सर्वे कराया जाए। और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।

*अगर समय रहते मदद नहीं मिली, तो किसान कर्ज के बोझ में दबकर बर्बादी की कगार पर पहुंच जाएगा। आपको बताते चलें कि गरीब किसानों ने खेतों को बंटाई और पट्टे पर लेकर धन और बाजरा की फसल लगाई है। गरीब किसानों पर यह बे मौसम बारिश कहर बनकर टूटी है।

*रिपोर्ट: SK News Agency की ग्राम संवाद की टीम

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button