Sk News Agency-UPएटाब्रेकिंग न्यूज़सराहनीय कार्य

थाना अध्यक्ष संदीप राणा के नेतृत्व में पुलिस कबाड़ियों की सुरक्षा सेवा में समर्पित पिलुआ पुलिस

सुरक्षा व्यवस्था के अलावा कांवड़ियों के लिए फलाहार और भंडारे की भी की जा रही है व्यवस्था

Loading

जनपद एटा 

IMG_20240815_220449

(पिलुआ) न्यूज़ एजेंसी संवाद——सावन महीने में कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में *थाना पिलुआ के जनप्रिय थाना अध्यक्ष संदीप कुमार राणा * के नेतृत्व में कांवड़ियों के लिए सुन्ना चौकी पर  हाइवे पुल के नीचे  विशाल भंडारे का आयोजन* किया जा रहा है।यहां पुलिस सिर्फ सुरक्षा ही नहीं, बल्कि कांवड़ियों की सेवा भी कर रही है। भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए *यहां कावड़ियों के लिए भोजन के अलावा फलाहार की भी व्यवस्था की गई है। *जनप्रिय थाना  अध्यक्ष संदीप कुमार राणा* अपने अधीनस्थों के साथ खुद मौके पर डटे हुए हैं। उन्होंने कहा,
_”हमारी पूरी कोशिश है कि किसी भी कांवड़िए को खरोंच तक न आए। सभी बेखौफ होकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो रहे हैं। हमने कांवड़ियों के आने-जाने वाले रूट पर पुलिस व्यवस्था  दुरुस्त कर रखी है।”*पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग  की टीम भी मौके पर मौजूद है।
सुरक्षा के लिए *स्विफ्ट वाइज, ड्यूटी पर पुलिस, होमगार्ड और पीआरडी जवानों* की तैनाती की गई है। सभी जवान ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपना दायित्व निभा रहे हैं।सिर्फ इतना ही नहीं, *पुलिस कैंप में स्वास्थ्य विभाग के कार्मिक भी दवाइयों के साथ मौजूद* हैं। रास्ते में थकान या किसी भी दिक्कत पर कांवड़ियों को तुरंत चिकित्सा सुविधा दी जा रही है।समय-समय पर क्षेत्राधिकार सदर संकल्प दीप कुशवाहा भी कावड़ रूटों पर भ्रमण कर रहे हैं और अधीनस्थों को जरूरी निर्देश दे रहे हैं।इस धार्मिक कार्य में होमगार्ड एवं पीआरडी जवान भी बढ़-चढ़ कर भाग  ले रहे हैं।

इस शुभ कार्य में सेवा और सुरक्षा का ये अनोखा संगम देखकर कांवड़िए भी पुलिस की जमकर सराहना कर रहे हैं। भंडारा सुबह 10:00 बजे शुरू हुआ है और रात प्रभु इच्छा तक चलेगा। पिलुआ थाने का स्टाफ अपने हाथों से परोसकर कांवड़ियों को भंडारा खिला रहा है।इन दोनों युवा पुलिस अधिकारियों की जमकर प्रशंसा हो रही है। दोनों ही अधिकारी अपने अधीनस्थों के साथ और जनता जनार्दन  के साथ मृदु व्यवहार करते हैं।

 

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button