डीजी होमगार्ड्स पहुंचे सहारनपुर, अधिकारियों से किया सीधा संवाद
कमांडेंट जनरल डीके ठाकुर कर रहे हैं मंडल एवं जिलों में जाकर सीधा संवाद

![]()
Sk News Agency –UP
जनपद-सहारनपुर
न्यूज़ एजेंसी संवाद——– सभी स्टेकहोल्डर्स से ‘सीधा संवाद अभियान’ की श्रृंखला में कमांडेंट जनरल डी.के. ठाकुर द्वारा सहारनपुर मंडल के अधिकारियों एवं समस्त स्टाफ से सीधा संवाद किया गया।बैठक में पहुंचते ही डीआईजी आगरा पश्चिमी जोन संजीव कुमार शुक्ला के नेतृत्व में अधिकारियों ने गुलदस्ता एवं बुके देकर स्वागत किया ।
इस मीटिंग में डिवीजनल कमांडेंट कृपा शंकर पांडे, जिला कमांडेंट सहारनपुर मनोज कुमार, जिला कमांडेंट शामली मनीष दुबे, जिला कमांडेंट मुजफ्फरनगर अंकिता श्रीवास्तव एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा। कमांडेंट जनरल डीके ठाकुर द्वारा स्मृति स्वरूप वृक्षारोपण भी किया गया।संवाद के दौरान कमांडेंट जनरल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शासकीय कार्यों को निष्ठापूर्वक, समयबद्ध, निष्पक्ष और निस्पृह भाव से, नियमों से आबद्ध होकर मनोयोग से करने का मंत्र दिया।उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करें।
आपको बताते चलें कि जिस दिन से तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी डीके ठाकुर द्वारा होमगार्ड विभाग के कमांडेंट जनरल का कार्यभार ग्रहण किया है तब से विभाग की दशा दिशा सुधारने के लिए दिन रात एक कर दिया है। डीके ठाकुर द्वारा जनपदों में जाकर मंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ जन संवाद कार्यक्रम चलाया जा रहा है।




