आजमगढ़ उपचुनाव में धर्मेंद्र यादव को मिली सपा से टिकट।

आज़मगढ़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड ब्रेकिंग न्यूज़ राजनीति राज्य

Loading

आजमगढ़

IMG_20240815_220449

समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ लोकसभा उप चुनाव के लिए अंततः पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव का नाम घोषित कर ही दिया । और उन्होंने आज नामांकन भी कर दिया।कई दिन से कयास लगाए जा रहे थे कि समाजवादी पार्टी आखिर किसे अपना प्रत्याशी बनाएगी। कभी रामाकांत यादव का नाम चर्चा में था, तो कभी डिंपल यादव का। और अंशुल आनंद का नाम भी खूब जोर शोर से चला।मगर सभी बातों को नजरअंदाज करते हुए समाजवादी पार्टी ने बदायूं एवं मैनपुरी से सांसद रहे धर्मेंद्र यादव को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। और उन्होंने अपना नामांकन भी आज कर दिया।भारतीय जनता पार्टी ने आजमगढ़ लोकसभा चुनाव के लिए दिलेर दिनेश लाल निरहुआ तो मायावती ने पूर्व विधायक आलम बदी को अपना प्रत्याशी बनाया है।बताते चलें कि मैनपुरी एवं बदायूं के सांसद रहते हुए धर्मेंद्र यादव ने ओबीसी के मुद्दे सहित कई जन समस्याओं को बहुत जोरदार तरीके से लोकसभा में उठाया है। इनका युवाओं में एक अलग ही क्रेज है।बताते चलें कि यह लोक सभा उप चुनाव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मैनपुरी जिले की करहल  विधानसभा से विधायक चुने जाने के बाद उनके  इस्तीफा देने के कारण हो रहा है।

 

Sk News Agency