उत्तरप्रदेशएटा

सांसद ने ग्राम पंचायत निधौली कलां देहात में हुए विकास कार्यों का किया लोकार्पण।।

विधायक, ब्लॉक प्रमुख सहित भाजपा नेताओं की रही गरिमामय उपस्थिति।

Loading

जनपद एटा

IMG_20240815_220449

आज ग्राम पंचायत निधौली कलां देहात के  पंचायत घर के जीर्णोद्धार का उद्घाटन एवं ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों का लोकार्पण एटा  सांसद राजवीर सिंह राजू भइया के द्वारा किया गया।इस इस कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि मानपाल सिंह कुशवाह द्वारा बुके देकर सांसद का भव्य स्वागत  करके किया गया।इस उद्घाटन में विधायक मारहरा बीरेंद्र सिंह लोधी एवं ब्लॉक प्रमुख पति  निधौली कलां  सुनील यादव भी उपस्थित थे।सांसद स्वागत के बाद जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि इसी ग्राम पंचायत निधौली कलां देहात की तरह सभी ग्राम प्रधान विकास कार्य कराएं सरकार की तरफ से पैसे की कोई कमी नहीं रहेगी।इस कार्यक्रम में  भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संदीप जैन, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह भदौरिया, भाजपा महिला सभा की अध्यक्ष ममता गुप्ता,पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि विशांत गुप्ता (मोनी ) लोदी उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेम सिंह लोधी, कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान प्रेमवती कुशवाह ने आए  सभी आगंतुकों का आभार जताया।इस अवसर पर प्रधान पति जयवीर सिंह कुशवाह, प्रधान गहेतु विक्रम यादव, प्रधान कुंवरपुर कमलेश कुमार, प्रधान होर्ची सुशील कुमार,मुन्नालाल राजपूत, मलखान सिंह गौतम, कुंवर पाल सिंह, भरत सिंह लोधी, योगेश कुमार, अनुज कुमार चौहान, राजेंद्र उपाध्याय सहित  गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button