मेरा युवा भारत के “पड़ोस युवा संसद” में लिया गया नशा मुक्ति का संकल्प
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज नगरिया मोड पर युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ

![]()
Sk News Agency –UP
जनपद-एटा
(निधौली कलां)
न्यूज़ एजेंसी संवाद——मेरा युवा भारत, एटा (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वाधान में जिला युवा अधिकारी *सुश्री उपासना सिरोही* के निर्देशन में आज राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, नगरिया मोड़ पर युवा मंडल गदुआ , विकासखंड निधौली कला द्वारा *पड़ोस युवा संसद* कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का मुख्य विषय *नशा मुक्ति युवा”* रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ युवाओं के प्रेरणा स्रोत *स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

*मुख्य अतिथि सुभाष यादव (पूर्व जिला पंचायत सदस्य)* ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा – “युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है। देश की प्रगति और भविष्य युवाओं के कंधे पर है। यदि युवा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को शिक्षा, कौशल, खेल और राष्ट्र निर्माण में लगाएं, तो एक सशक्त, समृद्ध एवं विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

“युवा मंडल अध्यक्ष *गिरीश कुमार यादव ‘प्रधान’* ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना है। नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और सामाजिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित करता है। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए।मुख्य प्रशिक्षक *प्रशांत कुमार पाठक* ने युवाओं को रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों, संवाद एवं सहभागिता के माध्यम से जागरूक किया।इस अवसर पर सभी युवाओं ने नशे के विरुद्ध अपने विचार प्रस्तुत किए तथा *नशा मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।* सभी को नशा न करने और अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।
*इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:* तुषार शर्मा, मोनिका सिंह, डॉ दीप्ति गुप्ता, अजीत सिंह, देवेंद्र कुमार, रुपेंद्र कुमार, रिंकू यादव, रबी यादव (अध्यक्ष, ब्लॉक युवक समिति निधौली कला) आदि।
*रिपोर्ट: SK जन संवाद, एटा*




