ग्रामीण समस्याजनसमस्याब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है पुठिया-बरई मार्ग

इस सड़क पर चलने के बाद यही नहीं मालूम पड़ता कि गढ़्डों में सड़क है या सड़क में गड्ढे

Loading

जनपद-एटा

(निधौली कलां 

न्यूज़ एजेंसी जनसंवाद–पुठिया हाइवे से बरई को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की दुर्दशा पर ग्रामीणों का गुस्सा अब सातवें आसमान पर पहुंच गया है। कई बार शिकायत के बाद भी विभाग सिर्फ “बजट नहीं है” कहकर पल्ला झाड़ लेता है। कुछ वर्ष पूर्व इस मार्ग के लिए 74 लाख रुपए का बजट मंजूर हुआ था।

फोटो -सड़क पर भरे पानी से गुजरते रहगीर-Sk Newa Agency

इसमें से सिर्फ गांव नगला इमलिया और इटारी गांव  में  सीसी रोड का निर्माण किया गया। और नाली और पुत्री का निर्माण ठेकेदार द्वारा नहीं कराया गया। जबकि साइड में इंटरलॉक और नाली निर्माण के लिए पैसा भेजा गया था।

फोटो -गांव इटारसी में सीसी पर बह रहा पानी -Sk Newa Agency

डबल वाहन  को  बचाने के लिए ना तो इंटरलॉक है ना ही नालियों का निर्माण हुआ है। जहां  नालियों का निर्माण किया गया है । पानी के निकलने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। नाली सब बंद पड़ी हुई है और पानी सीसी पर बह रहा है।

बरसात शुरू होने से पहले ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने नहीं दिया कोई ध्यान 

IMG_20240815_220449

ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग को सही कराने के लिए कई बार  जिले के अपर जिला अधिकारी( प्रशासन) प्रांतीय लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से  लिखित एवं मौखिक रूप से शिकायत की गई। साथ ही *मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल* पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई।लेकिन आरोप है कि पोर्टल पर विभाग द्वारा *फर्जी रिपोर्ट* लगाकर मामले को निस्तारित दिखा दिया गया। जबकि जमीनी हकीकत जस की तस बनी हुई है।

यह है समस्या की मुख्य जड़ 

1. *नाली नहीं:* नाली का निर्माण न होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र में बनी CC रोड पर ही पानी बह रहा है।
2. *पटरी खत्म:* सड़क के किनारे बनी पटरी पूरी तरह समाप्त हो गई है। उस पर बड़ी-बड़ी घास उग आई है।
3. *निकासी बंद:* बरसात का पानी निकलने के लिए इस मार्ग के किनारे जो नाले थे उनको भी खेत में मिला लिया है गया।

इन्हीं कारणों से लोगों को पैदल, साइकिल और बाइक से निकलने में काफी दिक्कत हो रही है।

ग्रामीणों ने दिया समस्या के निराकरण का सुझाव 

*राजदेव सिंह, अर्जुन सिंह, डॉ. सुरेंद्र यादव* सहित दर्जनों लोगों ने मांग की है कि अगर लोक निर्माण विभाग सड़क के किनारे *पटरी और नाली* बना दे और पानी निकासी के लिए *पुराने  सड़क के किनारे बने नाले को साफ* करा दे, तो समस्या का समाधान हो सकता है। इसमें ज्यादा बजट की भी जरूरत नहीं है।

*Sk News Agency  के जन संवाद  की जिलाधिकारी  से मांग*
DM एटा से मांग है कि अपर जिलाधिकारी प्रशासन के द्वारा जो पीडब्ल्यूडी के लिए भेजी गई रिपोर्ट की जांच कराई जाए ।और पुठिया-बरई मार्ग पर ग्रामीण क्षेत्र में सीसी का निर्माण हुआ है तो इंटरलॉक और नाली का निर्माण क्यों नही किया तो ठेकेदार का पैसा कैसे निकाला। जिम्मेदार अधिकारियों पर कर्रवाई हो।

*📱 DM और PWD को टैग करने वाला ट्वीट/FB पोस्ट*
@DMEtah @UPPWD @CMOfficeU

कृपया जांच कराकर तुरंत मरम्मत कराएं 🙏

#SKNewsAgency #JanSamvad

SK News Agency अब सिर्फ खबर नहीं, समाधान भी कराएगा 💪

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button