एटाब्रेकिंग न्यूज़

ड्यूटी से लौट रहे होमगार्ड जवान की गिर जाने से अचानक मौत।।

जलेसर के गांव रे जुआ का रहने वाला था मृतक होमगार्ड्स धर्मवीर सिंह।

Loading

जनपद एटा

(जलेसर)

जलेसर कोतवाली में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड के जवान धर्मवीर सिंह पुत्र रामखिलाड़ी निवासी रेजुआ की आज सुबह ड्यूटी से लौटते समय गिरकर गांव के समीप के समीप अचानक मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना सुनकर होमगार्ड विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।  सूचना पाकर जलेसर कोतवाली का पुलिस बल पहुंच गया और सव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। और शाम को दाह संस्कार कर दिया गया। धर्मवीर के  बड़े भाई जोगेंद्र सिंह ने बताया  कि इस माह  मेरे भाई धर्मवीर सिंह की ड्यूटी कोतवाली जलेसर में लगी हुई थी। और वह कल शाम  रात्रि ड्यूटी करने के लिए जलेसर कोतवाली गया था। और सुबह ड्यूटी करके लौट रहा था। तो रास्ते में गांव के समीप ही अचेत अवस्था में पड़ा मिला। हम लोग कहीं ले जा पाते तब तक उसकी मृत्यु हो गई।

IMG_20240815_220449

जलेसर होमगार्ड्स कंपनी के बीओ विजय सिंह ने बताया कि धर्मवीर सिंह हंस मुख मिजाज का इंसान था।भगवान मृतक आत्मा को शांति प्रदान करें। और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

शोक व्यक्त करने वालों में  कंपनी जलेसर नगर के प्लाटून कमांडर जय सिंह यादव व ग्रामीण कंपनी जलेसर के कंपनी कमांडर सत्य प्रकाश सिंह व प्लाटून कमांडर रामवीर सिंह व शकूर खां के अलावा होमगार्ड के जवान होमगार्ड अशोक कुमार शर्मा ,सुनील कुमार, राजेंद्र सिंह, राम अवतार सिंह,मगन बिहारी, अनिरुद्ध कुमार ,मुन्नेश कुमार, श्याम सुंदर सभी जवानों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button