होमगार्ड स्वयं सेवकों के सेवानिवृत्त होने पर दी गई भावभीनी विदाई
होमगार्ड कंपनी निधौली कला के जवान निरंजन सिंह व गजराज सिंह हुए सेवानिवृत्त।
Sk News Agency-UP
जनपद –एटा
न्यूज एजेंसी संवाद—-होमगार्ड कंपनी निधौली कला के स्वयंसेवक निरंजन सिंह व गजराज सिंह की सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।इस विदाई समारोह में पुलिस एवं होमगार्ड स्वयंसेवकों के अलावा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।आपको बता दें कि निरंजन सिंह अपनी सेवाएं जनपद के अपर पुलिस अधीक्षक के यहां दे रहे थे। इसलिए उनका विदाई समारोह उनके निज निवास पर किया गया।और गजराज सिंह अपनी सेवाएं थाना पिलुआ पर दे रहे थे ।इसलिए उनका विदाई समारोह थाना पिलुआ पर किया गया।सबसे पहले थाना पिलुआ पर गजराज सिंह का थाना अध्यक्ष दिनेश सिंह ने अपने अधीनस्थों के साथ शॉल उड़ाकर एवं माल्यार्पण कर गजराज सिंह के कार्यकाल की भूरि -भूरि प्रशंसा की।उसके बाद सभी विभागीय अधिकारी/कर्मचारी हाइवे पर स्थित निरंजन सिंह के आवास पर पहुंचे जहां निरंजन सिंह के परिजनों द्वारा विदाई समारोह के आयोजन में भोजन का भी प्रवंध किया गया था।सेवानिवृत्त समारोह में विभागीय स्वयंसवकों के अलावा ग्राम वासियों की आंखों से आंसू निकलते हुए दिखाई पड़े।कुछ विभागीय कार्मिकों को ऐसा लग रहा था जैसे वह अपने माता-पिता से बिछड़ रहे हैं।आपको बताते चलें कि निरंजन सिंह भोले और नेक दिल इंसान हैं। इनकी मृदु भाषा शैली प्रत्येक आदमी को आकर्षित करती है।सेवानिवृत्त पर ऐसा हृदय विदारक और आंखों को नम करने वाला दृश्य बता रहा था कि एक बुजुर्ग और अनुभव शील व्यक्ति की विभाग में क्या भूमिका होती है।इन दोनों की कमी हमेशा खलेगी मगर इनके द्वारा विभाग में दी गई सेवाएं हमेशा याद रखी जाएंगी।इस विदाई समारोह में कुछ दिन ही पहले स्थानांतरण पर हाथरस गए बीओ मनोज कुमार यादव की कार्यशैली और अपनत्व की भावना को लोगों ने बहुत याद किया।बीओ मनोज कुमार यादव एवं निधौली कलां के बीओ मुनीष राज द्वारा दोनों स्वयंसेवकों को सकुशल सेवानिवृत्त होने पर अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।इस अवसर पर पूर्व कंपनी कमांडर गजराज सिंह,,प्लाटून कमांडर अजीत कुमार सिंह ,ओमपाल सिंह ,रवीश पाल सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, शिव कुमार सिंह, वसीम खान, पुनीत कुमार सहगल, पूरन सिंह, शिवा राणा, अवनीश यादव, भूपेंद्र सिंह, मुकेश कुमार, कपिल कुमार, बलदेव राणा, नेहाल वत्स , बृजेश कुमार, तूफान सिंह, रामदास सिंह, ,हर प्रसाद सिंह ,रामखलाड़ी सिंह,वीरपाल सिंह ,राजवीर सिंह, कृष्ण पाल सिंह, अमरनाथ सिंह, सुरेश चंद्र, सत्य प्रकाश सिंह, नरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह ,रविंद्र पाल सिंह, रमन प्रकाश, भूरे सिंह, श्यौ प्रसाद सिंह ,महिपाल सिंह,सुमन देव सिंह, सर्वेन्द्र सिंह ,सुभाष चंद्र विशांत कुमार,कमल सिंह, राकेश कुमार, भोपाल सिंह, राम कृपाल सिंह, प्रांतीय रक्षक दल से राज बहादुर सिंह राना, अजब सिंह, रतिराम सिंह के अलावावरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश यादव सतीश चंद बघेल सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?