होमगार्ड स्वयंसेवक के सेवानिवृत्ति होने पर दी गई भावभीनी विदाई।
थाना अवागढ़ पर हुआ विदाई समारोह का आयोजन।

Sk News Agency-UP
जनपद-एटा 30नवम्बर 2023
न्यूज एजेंसी संवाद———-होमगार्ड स्वयंसेवक मानसिंह के सेवानिवृत होने पर थाना कोतवाली अवागढ़ पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।आपको बता दें कि होमगार्ड स्वयंसेवक मानसिंह होमगार्ड कंपनी अवागढ़ में सेवारत थे।जो कि आज 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत हो गए।विदाई समारोह में सर्वप्रथम थानाध्यक्ष जयैन्द्र सिंह और होमगार्ड कंपनी अवागढ़ के प्लाटून कमांडर राज बहादुर सिंह ने पुष्पमाला पहनकर कार्यक्रम को शुरू कराया।इस अवसर पर उप निरीक्षक करण सिंह सहित कई होमगार्ड स्वयंसेवकों ने माल्यार्पण किया।सभी लोगों ने मानसिंह के व्यवहार की भूरि -भूरि प्रशंसा की।इस अवसर पर होमगार्ड स्वयंसेवक मनोज कुमार, मदन गोपाल, मेघ सिंह, शशि कपूर ,हरपाल सिंह, प्रदीप कुमार, सुरेश चंद्र सहित दर्जनों होमगार्ड सहित स्वयंसेवक उपस्थित रहे।आपको बताते चलें कि पुलिस विभाग और अवैनिक विभाग की ओर से यह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। लेकिन विभाग का वैतनिक कोई कर्मचारी उपस्थित नहीं रहा।इससे स्वयंसेवकों का मनोबल गिरता दिखाई देता है।

अक्सर जिलों में देखा जा रहा है कि जब अवैनिक विभाग के स्वयंसेवक रिटायर होते हैं तो बैतनिक कर्मचारी उपस्थित होना अपनी तोहीन समझते हैं।जबकि अलीगढ़ मंडल के मंडलीय कमांडेंट संदीप कुमार सिंह हर समय यह संदेश देने की कोशिश में लगे रहते हैं कि हमारे विभाग में वैतनिक और अवैनिक में कोई अंतर नहीं है। हम विभाग के हर कर्मचारी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।आपको बता दें कि मंडलीय कमांडेंट संदीप कुमार सिंह विभाग की दिशा और दशा सुधारने को दिन -रात एक किए हुए हैं।

विदाई समारोह में अवैतनिक कर्मचारी के उपस्थित न होने के संबंध में तेजतर्रार मंडलीय कमांडेंट संदीप कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि महीने की लास्ट तारीख को तो सभी का विदाई समारोह कंपनी स्तर पर किया जाता है। उसके अगले दिन जनपद में सेवानिवृत होने वाले सभी स्वयंसेवकों का विदाई समारोह जिला मुख्यालय पर किया जाएऐ, यह आदेश जारी कर दिए गए हैं।किसी के भी अंदर हीन भावना नहीं आने दी जाएगी। हम विभाग के साथ आधी रात खड़े हैं।
आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?