होमगार्ड जवानों ने थानाध्यक्ष पर लगाये अभद्रता और जाति-सूचक गाली देने के आरोप।
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने सीओ हरियांवा को जांच कर 1 सप्ताह में रिपोर्ट देने का दिया आदेश।।
जनपद हरदोई
होमगार्ड स्वयंसवकों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया गया कि सोमवार को हरपाल सिंह नाम के होमगार्ड स्वयं सेवक की ड्यूटी आर्यावर्त ग्रामीण बैंक पिहानी पर लगी थी।तो दोपहर में बैंक पर लगी ड्यूटी को चेक करने गए थाना अध्यक्ष पिहानी वेणी माधव त्रिपाठी ने होमगार्ड स्वयंसेवक हरपाल से अभद्रता की। और जातिसूचक गालियां दी ।और मारने के लिए हाथ उठाया, और बताया गया कि वहां पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया।मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि थाना अध्यक्ष के इस व्यवहार से छुब्द होमगार्ड स्वयंसवक हरिपाल की आंखों में आंसू आ गए।थानाध्यक्ष के इस कृत्य की जानकारी प्लाटून कमांडर सुरेश चंद्र पाण्डेय को दी गई। तो वे अपने साथ पीतांबर यादव व भगवत सहाय नामक होमगार्ड के साथ पहुंचे और इस प्रकरण के बारे में पूछा तो थानाध्यक्ष ने वही रवैया अपनाया।थाना अध्यक्ष के इस कृत्य से छुव्द होकर करीब तीन दर्जन होमगार्ड स्वयं सेवकों ने प्लाटून कमांडर सुरेश चंद पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया।और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र दिया और थानाध्यक्ष पर कार्यवाही की मांग की।होमगार्ड स्वयं सेवक थानाध्यक्ष को सस्पेंड या लाइन हाजिर करने की मांग पर अड़े हैं।इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है कि जांच क्षेत्राधिकारी हरियांवा को सौंपी गई है। और उनसे 1 सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?