उत्तरप्रदेशउत्तराखंडएटाजनसमस्याब्रेकिंग न्यूज़

सेवानिवृत्त होमगार्ड स्वयंसेवक का धूमधाम के साथ हुआ विदाई समारोह ।

थाना प्रभारी ने रिटायर हो रहे होमगार्ड स्वयं सेवक की कार्यशैली की भूरि- भूरि प्रशंसा की।

जनपद एटा —–(पिलुआ)

IMG_20240815_220449

आज सेवानिवृत्त हो रहे होमगार्ड स्वयं सेवक रामवीर सिंह का थाना पिलुआ में  विदाई समारोह बीओ मनोज कुमार यादव की मौजूदगी में संपन्न हुआ।सबसे पहले थाना पिलुआ के जनप्रिय थाना अध्यक्ष दिनेश सिंह ने रिटायर हो रहे रामवीर सिंह के कार्यकाल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उसके बाद रामवीर सिंह को शाल एवं पुष्प माला पहनाकर उन्होंने स्वागत किया।और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।उसके बाद प्लाटून कमांडर अजीत कुमार सिंह(आरटीआई एक्टिविस्ट), ओमपाल सिंह ,रवीश कुमार  ने भागवत गीता एवं छतरी एवं पुष्प माला  रामनामी गमछा पहनाकर स्वागत किया। और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उसके बाद थाने के स्टाफ एवं होमगार्ड स्वयं सेवकों ने रामवीर सिंह को उपहार स्वरूप वस्त्र एवं माला पहनाकर स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।उसके बाद मिष्ठान एवं कोल्ड ड्रिंक एवं समोसे  का वितरण हुआ।और विदाई समारोह संपन्न होने के बाद उन्हें गाजे बाजे के साथ उनके घर के लिए विदा किया गयाइस अवसर पर पूर्व कंपनी कमांडर गजराज सिंह एवं उप निरीक्षक रेणुका चौधरी, सुरेश सिंह,मानसिंह पाल, शिव कुमार सिंह, होमगार्ड स्वयंसेवक अरुण कुमार यादव, सुभाष चंद्र, सुमन देव, सर्वेन्द्र सिंह,बृजेश कुमार ,राम कृपाल सिंह,अनेक शर्मा,  कमल सिंह, रघुराज सिंह ,चंद्रवीर सिंह, कृष्ण पाल सिंह, मुकेश कुमार, अवनीश कुमार, रोहताश कुमार ,वसीम अहमद, पुरुषार्थ रंजन, गनेश कुमार, पूरन सिंह, पुनीत सहगल, सचिन कुमार,राजवीर सिंह ,सत्य प्रकाश सिंह,अमरनाथ सिंह,  धर्मेंद्र कुमार, वीरपाल सिंह, गजराज सिंह, जितेंद्र सिंह सुरेश चंद्र सौदान सिंह, रामनिवास सिंह, निरंजन सिंह, राज बहादुर सिंह,पीआरडी जवान दुर्ग पाल सिंह, रतीराम सिंह ,चौकीदार लटूरी सिंह वीरेंद्र वीरेंद्र सिंह। सहित सैकड़ों होमगार्ड स्वयं सेवकों सहित थाने का का स्टाफ मौजूद रहा।

Sk News Agency

आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?

आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?

Related Articles

Back to top button