सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री पद पर रहने वाले दूसरे मुख्यमंत्री बने नवीन पटनायक।
उन्होंने पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु का रिकॉर्ड भी छोड़ दिया पीछे।

Sk News Agency- New Delhi
न्यूज़ एजेंसी नेटवर्क (ब्यूरोडेस्क)
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने अपने नाम एक अलग कीर्तिमान स्थापित कर लिया है।और वह कीर्तिमान यह है कि उन्होंने उड़ीसा के मुख्यमंत्री रहते हुए 23 वर्ष और 139 दिनों का अपना शानदार कार्यकाल के साथ सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। बताते चलें कि सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के नाम सबसे अधिक 24 साल और 166 दिनों के साथ सबसे लंबे समय तक किसी राज्य के मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम पर स्थापित है।और इस रिकॉर्ड को आज तक हिंदुस्तान के किसी राज्य का मुख्यमंत्री तोड नहीं पाया है।आपको बताते चलें कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे ज्योति बसु भी लगातार 23 साल और 138 दिन तक मुख्यमंत्री रहे थे। मगर उनके रिकॉर्ड को पवन कुमार चामलिंग ने तोड़ दिया था। मगर पवन कुमार चामलिंग के रिकॉर्ड को आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है।आपको बता दें कि सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग दिसंबर 1994 से मई 2019 तक के बीच कुल 24 साल और 166 दिनों तक मुख्यमंत्री रहे थे। इसी प्रकार यदि देखा जाए तो नवीन पटनायक पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर सकते हैं।क्योंकि वह 5 मार्च 2000 से लगातार इस पद पर बने हुए हैं।आपको बता दें कि वर्ष 1997 में जब नवीन पटनायक के पिता और पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की जब मौत हो गई। तो उनके विरोधियों और शुभचिंतकों ने उन्हें नौसिखिया कहकर खारिज कर दिया था । पिता की मौत के बाद उन्होंने आस्का लोकसभा क्षेत्र से उप चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उसके बाद उन्होंने अपनी खुद की पार्टी बीजू जनता दल का गठन किया। और उन्होंने उसके अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी ने भाजपा के साथ गठबंधन किया।और अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में उनको इस्पात और खान मंत्री के रूप में शामिल किया गया। भारतीय जनता पार्टी के साथ उनका यह गठबंधन वर्ष 2009 तक जारी रहा।उसके बाद उन्होंने अपनी एकला रहा चुनी और अपनी लोकप्रिय और ईमानदारी की बदौलत उन्होंने राजनीतिक चुनौतियों का सामना किया।उन्होंने अपने मतदाताओं के साथ अपनी लोकप्रियता को बनाए रखने का हर संभव प्रयास किया है। बीजू जनता दल राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता में लौटती है तो पटनायक देश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री बनने की राह पर होंगे।जिसमें से कम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड भी टूट जाएगा जिसको आज तक कोई तोड़ नहीं पाया है।
खबर—- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर
आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?