उत्तरप्रदेशएटाब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का प्रथम बार जनपद एवं घर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन।

प्रदीप यादव को कुछ दिन पूर्वी बनाया गया है राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।

Loading

जनपद एटा

IMG_20240815_220449

समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप यादव का प्रथम  बार जनपद आगमन हुआ। जिनका काफिला एआरटीओ  ऑफिस से शुरु होकर एटा -मारहरा होता हुआ ग्राम भादोंगढी पर जाकर समाप्त विशाल जनसभा में बदल गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप यादव का गांव सोंरा,मेहनी,मारहरा, मुईनुद्दीनपुर,कंचनगढी,राजनश्री आईटीआई बरई सहित दर्जनों जगह फूल मालाओं से स्वागत  किया गया।राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप यादव टी काफिले में हजारों गाड़ियों होने की वजह से कई जगह जाम की स्थिति का  सामना करना पड़ा।गांव भादोंगढी मैं समाज पार्टी के विधान परिषद के सदस्य अरविंद यादव व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव तय समय पर ही पहुंच गए। मगर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का काफिला जगह जगह स्वागत होने की वजह से निर्धारित समय से कई घंटे लेट हो गया।जिसकी वजह से यह दोनों नेता जल्दी ही चले गए। अपनी जन्मभूमि पर जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदीप यादव ले कहा ने कहा कि मैं  बरेली में रहता हूं, मगर में यहां महीने में 3 दिन जरुर रूका  करूंगा। और आपके सुख दुख में साथ खड़ा रहूंगा कोई भी समस्या हो मैं आपके साथ 24 घंटे हाजिर हूं। उन्होंने कहा कि जो राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जो दायित्व मुझे दिया है उसका निर्वहन इमानदारी से निभाऊंगा। और समाजवादी पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाऊंगा। मैं समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव का सच्चा सिपाही हूं।इस विशाल जनसभा को अमित गौरव यादव (पूर्व विधायक) केपी सिंह राठौर नगर अध्यक्ष बरेली, जिला पंचायत सदस्य अनिल यादव ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिमलेश यादव (बबलू),सुभाष  यादव कौशलेंद्र यादव सहित दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया।सभा का संचालन सपा नेता  सत्यपाल सिंह पूर्व प्रधान नगला जवाहरी ने किया।इस सभा में समाजवादी पार्टी नौजवान सभा की जिला महासचिव रुकवेश  यादव, बीरेश यादव पूर्व प्रधान मुईनुद्दीनपुर , गिरीश यादव पूर्व प्रधान बरई,सत्यभान सिंह, सतीश चंद्र नेता जी, टिंकू यादव, संतोष कुमार, अनिल कुमार, जिलेदार सिंह, सुरेश चंद्र पूर्व प्रधान बरई, किशोरी लाल, प्रेमपाल सिंह, महिपाल सिंह, श्याम पाल सिंह, शायद हजारों लोगों की भीड़ उपस्थित थी।

Sk News Agency

[democracy id="1"]

Related Articles

Back to top button