रोहित बने गांव के पहले सरकारी कर्मचारी, सहायक डाकपाल के पद पर हुए चयनित
पिता मथुरा प्रसाद गांव में रहकर ही करते हैं खेती किसानी का काम

![]()
Sk News Agency –UP
जनपद-एटा
न्यूज़ एजेंसी संवाद —- मारहरा के गांव हमीरगढ़ के लिए गर्व की बात है।गांव हमीरगढ़ निवासी मथुरा प्रसाद राजपूत के सुपुत्र *रोहित कुमार* ने डाक विभाग में सहायक डाकपाल के पद पर चयनित होकर न सिर्फ अपना बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन किया है। रोहित हमीरगढ़ गांव के पहले सरकारी कर्मचारी बने हैं।कुछ माह पूर्व ही उनकी तैनाती *विकासखंड निधौली कलां के मरगांय डाक घर *पर हुई है। पदभार संभालने के बाद से वह पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।
शिक्षा का सफर इस तरह रहा
रोहित की प्राथमिक शिक्षा मारहरा के *सर सैयद मेमोरियल स्कूल* से हुई। और आगे की पढ़ाई के लिए वह हरियाणा चले गए। वहां उन्होंने *हाईस्कूल एसपी मॉडर्न पब्लिक स्कूल, सागरपुर, बल्लभगढ़* और *इंटरमीडिएट कला मंदिर पब्लिक स्कूल, साहुपुरा, बल्लभगढ़, फरीदाबाद* से पूरी की।।रोहित के पिता *मथुरा प्रसाद* गांव में खेती-किसानी का काम करते हैं और माता *कमलेश देवी* गृहणी हैं।
परिवार में एक छोटी बहन *कनिष्क* भी है जो कक्षा 5 की छात्रा है। बेटे की सफलता से पूरा परिवार और गांव बेहद खुश हुआ है। गांव वालों ने रोहित को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गांव के लोगों का कहना है कि रोहित की इस उपलब्धि से हमीरगढ़ के अन्य युवा भी सरकारी नौकरी के लिए प्रेरित होंगे।




