Sk News Agency-UPअलीगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिहाथरस

योगी का ऐलान: उत्तर प्रदेश पुलिस में महिलाओं को मिलेगा 30 प्रतिशत आरक्षण।

शहर के बगला डिग्री कॉलेज मैदान में नारी शक्ति बंधन कार्यक्रम में सिरकत करने पहुंचे थे मुख्यमंत्री।

Sk News Agency-UP

हाथरस / अलीगढ  19जुलाई 2023

न्यूज़ एजेंसी संवाद सूत्र ——उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को आरक्षण का तोहफा दिया है।उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती  परीक्षाओं में महिलाओं को 30% आरक्षण देने का ऐलान किया है।आज गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहर के बंगला डिग्री कॉलेज  के मैदान में आयोजित नारी शक्ति बंधन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के 52699 पदों पर भरती निकाली जाएगी। जिसमें 30 प्रतिशत (लगभग 15807) पदों पर महिलाओं की नियुक्ति  की जायेगी।इस अवसर पर उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का भी बखान किया।मुख्यमंत्री आज अलीगढ़ में भी पहुंचे थे,जहां उन्होंने अलीगढ़ में 497 करोड़ की लागत की लोक कल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। वहां पहुंचकर उन्होंने भरे मंच से कहा कि आज कोई व्यक्त भूख नहीं रह सकता, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने पुख्ता इंतजाम किए हैं, कि हर व्यक्ति को राशन मिल सके, पढ़ाई के साथ-साथ सफाई की व्यवस्था हो सके, और फिर कमाई के साथ-साथ उत्तम स्वास्थ्य की भी व्यवस्था हो सके”।इस बात से यह एहसास होता है की अंतिम पायदान पर बैठे आदमी को संसाधन के साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।वहां पहुंचकर मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में अराजकता का माहौल हुआ करता था। बहन बेटी अपने को सुरक्षित महसूस करती थी।आप प्रदेश की महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं। और उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है और हमने दिखाया भी है।उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल के अंदर भारत का दर्शन किया है ।जहां जाति और मजहब के आधार पर नहीं ,बल्कि सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ देश आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि लोगों ने पिछले 6:30 वर्ष में उत्तर प्रदेश को बदलते हुए भी देखा है।आज करीब 55 लाख लोगों को आवास मुहिया कराए जा चुके हैं। फ्री में बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना में 10 करोड लोगों को लाभ दिया जा चुका है।उन्होंने कहा बैंकों में जनधन खाता खोले गए हैं और इसका लोगों को भरपूर लाभ भी मिल रहा है।

images
नारी शक्ति बंधन कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ—Sk News Agency

मुख्यमंत्री ने कहा की रेहडी -पटरी दुकानदारों के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत 6 लाख लोगों को अनुदान देने का काम हमारी सरकार ने किया है। आम जनता जनार्दन का विश्वास ही हमारे लिए सर्वोपरि है।इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों में अनुसूचित वर्ग से जुड़े महापुरुषों के स्मारकों को तोड़ने का काम किया जाता था। लेकिन हमारी सरकार ने संविधान शिल्पी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र को प्रत्येक सरकारी कार्यालय में लगवाना अनिवार्य कर दिया है।प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बाबा साहब के जीवन दर्शन  को दर्शाने वाले एक अंतरराष्ट्रीय केंद्र का निर्माण भी प्रदेश सरकार द्वारा करवाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में इस वर्ग पर अत्याचार होता था। लेकिन अब प्रदेश में कानून का राज है कायम है। जुल्म करने वालों को सबक सिखाने का काम हमारी सरकार कर रही है।उन्होंने कहा कि वाल्मीकि जयंती पर प्रदेश में रामायण  पाठ का आयोजन हो रहा है। अनुसूचित वर्ग के महापुरुषों को सम्मान देने का काम हमारी सरकार कर रही है।

Sk News Agency

आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?

आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?

Related Articles

Back to top button