यह होंगे 18वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर
भर्तृहरि महताब 18वीं लोकसभा में चुनकर आए सांसदों को दिलाएंगे शपथ।

SK News Agency- New Delhi
पायल विश्वकर्मा की कलम से——राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उड़ीसा की कटक लोकसभा क्षेत्र से सातवीं बार सांसद बने भतृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजजू ने इस आशा की जानकारी मीडिया को दी। राष्ट्रपति द्वारा उनकी नियुक्ति संविधान के अनुच्छेद 95 (1) के अंतर्गत प्रोटेम स्पीकर पद के लिए की गई है।
प्रोटेम स्पीकर का मुख्य कार्य
प्रोटेम स्पीकर 18 भी लोकसभा के पीठासीन अधिकारी के कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। कोई 18 भी लोकसभा में चुनकर आए नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। अध्यक्षों के एक पैनल द्वारा उनकी सहायता की जाएगी।
नियुक्त किए गए प्रोटेम स्पीकर का कांग्रेस कर रही है विरोध
कांग्रेस द्वारा नियुक्त किए गए भाजपा सांसद भतृहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किए जाने का विरोध कर रही है क्योंकि कांग्रेस और भाजपा में उनसे वरिष्ठतम सदस्य लोकसभा में मौजूद हैं। जिसमें जिसमें कांग्रेस पार्टी के के सुरेश और भारतीय जनता पार्टी के वीरेंद्र कुमार हैं। यह दोनों नेता आठवीं बार लोकसभा में चुनकर आए हैं।
आपको बताते चलें कि 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून को शुरू होगा। लोकसभा में चुनकर आए नए सदस्यों को 24 और 25 जून को शपथ दिलाई जाएगी। और 26 जून को नई लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा।
ज्ञात रहे सदन में सबसे वरिष्ठ सदस्य को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाता है।और वह नए अध्यक्ष के चुने जाने तक अपने दायित्व का निर्वाह करता है।
राष्ट्रपति द्वारा अनुच्छेद 99 के अंतर्गत लोकसभा केन सदस्यों को प्रोटेम स्पीकर की सहायता के लिए किया गया है नियुक्त
1. राधा मोहन सिंह 2. सुदीप बंदोपाध्याय 3. के सुरेश 4.थलिक्कोट्टई राजुतेवर बालू 5. फग्सिंगन सिंह कुलस्ते
यह होगी प्रोटेम स्पीकर की शक्तियां
नई सांसदों को शपथ दिलाने में प्रोटेम स्पीकर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, वही शपथ दिलाते हैं।
नये लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने तक वह पीठासीन अधिकारी के रूप में अपने दायित्व का निर्वाह करते हैं।
और यह शपथ दिलाने का सिलसिला दो दिनों तक चलता है।
सभी निर्वाचित सदस्य शपथ लेने के बाद अपने नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव करते हैं।
प्रोटेम स्पीकर की सहायता के लिए वरिष्ठ सदस्य भी इस पीठ में शामिल होते हैं।
अध्यक्ष के चुनाव के बाद राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगी।
आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?