Sk News Agency-UPअलीगढ़एटाग्रामीण समस्याजनसमस्याब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविशेष

पूर्व विधायक अजय यादव ने छोड़ी बसपा भाजपा में हुए शामिल।

अजय यादव जिला पंचायत अध्यक्ष और विधायक रह चुके हैं।

Sk News Agency-UP

जनपद-एटा 

न्यूज़ एजेंसी संवाद ——————–पूर्व विधायक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय यादव ने बहुजन समाज पार्टी के तिलांजली देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।अजय यादव दलबल के साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पहुंचे जहां पर उनको भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संदीप जैन एडवोकेट ने पका पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई।सदस्यता लेने के बाद पूर्व विधायक ने कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर सच्ची सेवा करेंगे।वे वोले कि बहुजन समाज पार्टी में अपने को असहज महसूस कर रहे थे।

IMG_20240815_220449
अजय यादव को पार्टी का पटका पहनाते भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप जैन–Sk News Agency

उन्होंने समाजवादी पार्टी को अवसरवादी पार्टी बतया।अजय यादव के अलावा उनके कई समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।सदस्यता  ग्रहण करने वालों में निधौली कला नगर पंचायत की अध्यक्ष शिखा गुप्ता के अलावा मिरहची नगर पंचायत की अध्यक्ष लक्ष्मी उपाध्याय और उनके पति सर्वेश उपाध्याय ने भी भाजपा की संस्था ग्रहण की है। इस अवसर  पर  पार्टी के एटा लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी नागेंद्र प्रसद दुबे के अलावा विधान परिषद के सदस्य आशीष यादव (आशु) पूर्व कैबिनेट मंत्री अवध पालसिंह यादव ,जलेसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव कुमार दिवाकर सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। आपको बताते चलें कि अजय यादव विकासखंड सकीट के गांव रेवाड़ी के मूल निवासी हैं।और राजनीतिक परिवार से आते हैं। इनके पिता चौधरी बदन सिंह यादव  भी विधायक रह चुके हैं। अजय यादव खुद समाजवादी पार्टी से एटा जिला पंचायत के अध्यक्ष और कासगंज जनपद की पटियाली विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी से विधायक भी रह चुके हैं।इसके अलावा उनकी पत्नी मंजू यादव भी एटा जिला पंचायत की अध्यक्ष रह चुकी हैं।उनकी पुत्री मानवी यादव भी सकीट नगर पंचायत की अध्यक्ष हैं ।

Sk News Agency

आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?

आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?

Related Articles

Back to top button