पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं सपा नेता वजीर सिंह यादव हुए भाजपा में शामिल।
एटा सांसद ने पूर्व ब्लाक प्रमुख को पटका पहनाकर भाजपा की दिलाए सदस्यता।

Sk News Agency-Up
जनपद –एटा 16/जनवरी/2024
न्यूज़ एजेंसी संबाद——————-लोकसभा चुनाव से पूर्व सभी पार्टियों में नेताओं का आना-जाना शुरू हो गया है।और सभी पार्टियां एक दूसरे के नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल कराने के लिए लगातार सेंधमारी कर रही हैं।

इसी क्रम में शुक्रवार को शीतलपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बजीर सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी के जिला अध्यक्ष संदीप जैन के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। और एटा लोकसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी से सांसद राजवीर सिंह (राजू भैया) ने वजीर सिंह यादव को पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।और उनका भव्य स्वागत, सम्मान किया।इस अवसर पर सदस्यता लेते हुए वजीर सिंह यादव ने मीडिया कर्मियों से कहा कि समाजवादी पार्टी में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है।वहां कोई किसी की सुनने वाला नहीं है और अपनी बात किसी से कह नहीं सकते।उन्होंने कहा कि मैं समाजवादी पार्टी में घुटन महसूस कर रहा था।मैं अपनी पुरानी जगह पर आ गया हूं, मैंने भाजपा में कई वर्षों तक काम किया है।इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संदीप जैन, मारहरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी एवं विधान परिषद के सदस्य आशीष यादव “आशू” पूर्व विधायक शिशुपाल सिंह यादव सहित दर्जनों नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?