पिलुआ: जनता इंटर कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को किया जागरूक।
मिशन शक्ति के तहत पुलिस विभाग द्वारा बच्चियों को आत्मरक्षा के प्रति किया गया जागरूक।

Sk News Agency-UP
जनपद- एटा
न्यूज़ एजेंसी संवाद सूत्र —–पूरे उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति के तहत जनपदों में महिला एवं बच्चियों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। महिला अपराधों की प्रति जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे मिशन के क्रम में के कस्बा पिलुआ में स्थित प्रतिष्ठित जनता इंटर कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में स्कूली छात्राओं को महिला अपराध के प्रति जागरूक किया गया।सभी छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्पलाइन नंबरों के पंपलेट भी वितरित किए गये।
अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने कहा कि अपराध करने वाले लोगों को शुरुआती दौर में ही सबक सिखाएं,जिससे अपराध को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए बेटियों का शिक्षित होना बहुत जरूरी है।
क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार त्यागी ने कहा कि सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय सतर्कता बरतें, और अपनी निजी जानकारी किसी के भी साथ साझा ना करें। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का अपराध होने की स्थिति में चुप रहने की बजाय स्थानीय पुलिस को तत्काल सूचना दें।
थाना अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा की आवश्यकता पड़ने पर थाना पुलिस और हमारी एंटी रोमियो टीम सदैव आपकी सेवा में 24 घंटे हाजिर है। उन्होंने बताया कि थाने में महिलाओं की सुरक्षा /सहायता हेतु एक महिला हेल्प डेस्क का भी निर्माण किया गया है। जहां पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं/बच्चियों की शिकायत सुनी जाती है।

कस्बा इंचार्ज राजेश कुमार सिंह ने भी बच्चियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि हेल्पलाइन नंबरों का निर्भीक होकर उपयोग करें ।तथा आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने क्षेत्र में कार्य करने शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर महिला कांस्टेबलों ने महिला हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तार से समझाया।इस अवसर पर उप निरीक्षक अनिल कुमार अवधेश कुमार दुबे एवं चालक लखन सिंह हेड कांस्टेबल वसीम खान, इकरामुद्दीन, कांस्टेबल बलदेव राना, शिवा, अजय कुमार, कपिल कुमार, अनिल कुमार, सहित थाना एवं कॉलेज का स्टाफ मौजूद रहा।
आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?