Sk News Agency- Delhiब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिविशेष

पहलवान बोले सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान, लेकिन हमारा धरना जारी रहेगा।

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की कर रहे हैं मांग।

Sk News Agency-UP

नयी दिल्ली

IMG_20240815_220449

देश की सर्वोच्च न्यायालय ने आज देश के पहलवानों की भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह द्वारा कथित एवं यौन दुराचार के खिलाफ एक याचिका पर सुनवाई की। इसके बाद राजधानी के जंतर मतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने प्रेस कॉन्फ्स करके कहा कि हम सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का सम्मान करते हैं।लेकिन हमारा धरना जारी रहेगा और हम दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं करते क्योंकि वह कमजोर प्राथमिकी दर्ज कर सकती है।पहलवानों ने कहा कि बृजभषण शरण सिंह को सभी पदों से हटाया जाए सुप्रीम कोर्ट का हम सम्मान करते हैं। भारतीय खेल को को बचाना है तो हमें एक साथ आना होगा।ब्रजभूषण शरण सिंह पद का दुरुपयोग कर सकते हैं ,और उन पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए ।और तुरंत जेल भेजना चाहिए ,यह लड़ाई उसके जैसे लोगों को सजा देने के लिए है। उन्हें जेल में रहने और उनके विभाग छीनने की जरूरत है। इससे उनकी दबंगई पर अंकुश लग सके।पुलिस का कहना है कि भारत के कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एक मामला दायर किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज करने की बात कही है ।पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने के उनके अनुरोध पर तत्काल सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।पहलवानों के अनुरोध पर सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनके आरोपों पर दिल्ली पुलिस द्वारा कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था।दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवान ने दावा किया है कि मामला दर्ज होने तक भी वहीं डटे रहेंगे।इस धरना प्रदर्शन में साक्षी मालिक ,बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट जैसे स्टार पहलवान भी शामिल हैं।पहलवानों ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष ब्रिज भूषण शरण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने  रुख किया था। सर्वोच्च न्यायालय ने पहलवानों के अनुरोध पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर कहा कि उनके आरोपों पर कोई मामला दर्ज क्यों नहीं किया गया है।

Sk News Agency

आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?

आप आने वाले लोकसभा चुनाव में किसको वोट करेंगे?

Related Articles

Back to top button